ब्रेकिंग
‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली

Bihar News: फंस गये बॉलीवुड के 'किंग खान'! बक्सर से उपभोक्ता आयोग ने भेजा नोटिस, ये है वजह

Bihar News: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को बक्सर से उपभोक्ता आयोग ने नोटिस भेजा है। क्या है पूरा मामला..पढ़ें

Bihar News
बक्सर से उपभोक्ता आयोग ने सुपरस्टार शाहरुख खान को भेजा नोटिस
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Bihar News: बक्सर जिला उपभोक्ता आयोग में डुमरांव ठठेरी बाजार के एक व्यक्ति ने आदित्य बिड़ला और बायजू शिक्षण संस्थान के खिलाफ 45 लाख रुपये हर्जाने का आवेदन देते हुए परिवाद पत्र दाखिल किया है। बक्सर उपभोक्ता आयोग ने आदित्य बिड़ला बायजू और शाहरुख खान को नोटिस भेजा है। डुमरांव के मनोज कुमार सिंह ने बायजू में बेटी के नामांकन के बाद सेवा से असंतुष्ट होकर हर्जाने की मांग की थी। आरोप है कि संस्थान ने वादे के मुताबिक पैसे वापस नहीं किए और EMI भी काट ली। अदालत ने नए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत शाहरुख खान को भी जवाबदेह माना है।


इस मामले में उपभोक्ता आयोग ने नामजदों के साथ ही संस्थान के प्रचारक सिने स्टार शाहरुख खान को भी नोटिस जारी किया है। इस बारे में जानकारी देते परिवादी मनोज कुमार सिंह के वकील ने बताया कि परिवादी अपनी बेटी के ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बायजू नामक शिक्षण संस्थान में नामांकन कराया था। संस्थान के नियम के मुताबिक, परिवादी को 10 हजार रुपये डाउन पेमेंट करना था और बाकि राशि का भुगतान आदित्य बिड़ला फाइनेंस के द्वारा किया जाना था।


कंपनी के नियमानुसार, पढ़ाई ठीक नहीं लगने पर किश्त की राशि काटकर डाउन पेमेंट की शेष राशि वापस लौटाने का वादा किया गया था। पढ़ाई पसंद नहीं आने पर आवेदक ने जब अपना नामांकन रद्द कर पैसा लौटाने का अनुरोध किया लेकिन पैसे वापस नहीं किए और उल्टे एक महीने की इएमआई की राशि के रूप में आवेदक के खाते से 7425 रुपये निकाल लिए।


इस मामले में आवेदक के परिवाद पत्र दाखिल करने के बाद उपभोक्ता आयोग ने न सिर्फ आदित्य बिड़ला और शिक्षण संस्थान को दोषी पाया, बल्कि संस्थान के ब्रांड एंबेस्डर बॉलीवुड सुपस्टार शहरुख खान को भी नए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत दोषी पाते हुए नोटिस भेजा है। क्योंकि सेलिब्रिटी की यह जिम्मेवारी है कि जिस विज्ञापन में वे दिखाई दे रहे हैं वह भ्रामक दावों से मुक्त हो।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता