ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नाबालिग से रेप के आरोपी को 20 साल की सजा, जुर्माना भी लगा

RANCHI : इस वक़्त की बड़ी खबर रांची से सामने आ रही है जहां नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है साथ ही 45 हजार रुपये का जुर्मा

नाबालिग से रेप के आरोपी को 20 साल की सजा, जुर्माना भी लगा
First Bihar
2 मिनट

RANCHI : इस वक़्त की बड़ी खबर रांची से सामने आ रही है जहां नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है साथ ही 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. पीड़िता और आरोपी पक्ष को सुनने के बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा है कि जुर्माने की राशि नहीं देने पर आरोपी को 6 महीने और जेल में रहना होगा.


जानकारी हो कि 2019 में रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में रामदेव महतो नाम के एक शख्स ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था. रामदेव महतो ने पीड़िता को घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी. करीब दो साल बाद कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाई है. आरोपी रामदेव महतो को अदालत ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में सजा सुनाई है.


सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की तरफ से 5 लोगों ने गवाही दी. वहीं, बचाव पक्ष की ओर से एक गवाही कराई गई. पीड़िता की तरफ से विशेष लोक अभियोजक अशोक कुमार राय ने अपना पक्ष रखा. दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है.