ब्रेकिंग
Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी

रांची के होटल में पुलिस का छापा, कई युवक-युवतियां हिरासत में, कथित अनैतिक गतिविधियों की जांच

रांची में पुलिस ने होटल और बार के खिलाफ देर रात विशेष अभियान चलाया। कचहरी चौक के एक होटल में छापेमारी कर कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया।

झारखंड न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची में होटल और बार की आड़ में कथित अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर कोतवाली और लालपुर क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आधा दर्जन से अधिक होटल और बार में छापेमारी की।


इसी अभियान के दौरान कचहरी चौक स्थित एक होटल में कथित देह व्यापार का मामला सामने आया। पुलिस ने होटल के कमरों से आधा दर्जन से अधिक युवतियों को पकड़ा है। वहीं, कई युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


होटल के कमरों में बुकिंग की जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, होटल में कमरे बुक कर कथित अनैतिक गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने अचानक होटल में छापेमारी की।


इस दौरान रिसेप्शन से लेकर होटल के कमरों तक की जांच की गई। पुलिस ने होटल में ठहरे लोगों के रिकॉर्ड और कमरों की बुकिंग से जुड़े दस्तावेज भी खंगाले। मौके से कुछ अहम साक्ष्य मिलने की बात कही जा रही है। बरामद मोबाइल फोन और अन्य सामान की भी जांच की जा रही है।


दलालों और होटल प्रबंधन की भूमिका की जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवतियों को होटल तक कौन पहुंचाता था, ग्राहकों से संपर्क किस माध्यम से किया जाता था और पैसों का लेन-देन किस तरह होता था। पुलिस को मामले में कथित दलालों की भूमिका की भी आशंका है।


एएसपी कोतवाली निखिल राय के अनुसार, मामले की जांच जारी है। होटल के दस्तावेज, कमरों की बुकिंग और मोबाइल फोन से मिली जानकारी के आधार पर कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।


इसके साथ ही होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि होटल प्रबंधन को कथित गतिविधियों की जानकारी थी या नहीं।


कई होटल और बार पुलिस की जांच के दायरे में

पुलिस ने लालपुर समेत रांची शहर के अन्य होटल और बार को भी जांच के दायरे में लिया है। कई स्थानों पर जांच कर संदिग्ध युवक-युवतियों से पूछताछ की गई है।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य होटल और बार की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाना है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।