ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। NCS के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.9 रही और इसका केंद्र उत्तराखंड के चमोली क्षेत्र में करीब 13 किलोमीटर की गहराई पर था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, किसी बड़े नुकसान की

दिल्ली न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में कई लोगों ने कुछ सेकेंड तक धरती में कंपन महसूस किया। झटके महसूस होते ही कुछ लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।


नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप रात करीब 10:23 बजे आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 दर्ज की गई। भूकंप की गहराई करीब 13 किलोमीटर बताई गई है।


NCS के अनुसार, भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चमोली क्षेत्र में 30.103°N अक्षांश और 79.561°E देशांतर के आसपास था। उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी कंपन महसूस होने की खबरें सामने आईं।


दिल्ली-NCR में भी महसूस हुई कंपन


भूकंप के झटकों के बाद दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों के लोगों ने सोशल मीडिया पर कंपन महसूस होने की जानकारी साझा की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की तत्काल सूचना नहीं है।


क्यों आता है भूकंप?

भूकंप मुख्य रूप से पृथ्वी की सतह के नीचे मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण आते हैं। ये प्लेटें लगातार गति करती रहती हैं और कई बार एक-दूसरे से टकराती हैं या एक-दूसरे के ऊपर-नीचे खिसकती हैं। फॉल्ट लाइन के आसपास तनाव बढ़ने पर अचानक ऊर्जा निकलती है, जिससे भूकंपीय तरंगें पैदा होती हैं और धरती में कंपन महसूस होता है।


भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है दिल्ली


दिल्ली भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल है। राजधानी सीस्मिक जोन-IV में आती है, जिसे देश के उच्च भूकंपीय जोखिम वाले क्षेत्रों में गिना जाता है। दिल्ली-NCR में पिछले कुछ वर्षों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।


अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक दशक में दिल्ली में 5 से अधिक तीव्रता वाले बड़े भूकंप का रिकॉर्ड नहीं रहा है।