ब्रेकिंग
रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा

खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल

झारखंड के रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती की ट्रायल दौड़ के दौरान कविता महतो ने साड़ी पहनकर और नंगे पांव 1600 मीटर दौड़ पूरी की। उन्होंने करीब 6 मिनट में दौड़ पूरी की, जबकि निर्धारित समय 10 मिनट है। उनका वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनके जज्बे और संघर्ष की

झारखंड न्यूज
होमगार्ड बनने का है सपना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: झारखंड के रामगढ़ जिले में होमगार्ड भर्ती की ट्रायल दौड़ के दौरान कविता महतो के जज्बे को देख लोग भी हैरान रह गये। साड़ी पहनकर और नंगे पांव कविता 1600 मीटर की दौड़ पूरी करती नजर आईं। बताया जाता है कि 10 मिनट का समय दिया गया था, लेकिन कविता ने 6 मिनट में ही 1600 मीटर की दौड़ आसानी से पूरी कर ली। उनकी दौड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके हौसले की तारीफ कर रहे हैं।


284 पदों पर होनी है होमगार्ड की बहाली

बता दें कि झारखंड के रामगढ़ जिले में 284 पदों पर होमगार्ड जवानों की बहाली होनी है। इसमें 50 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया हैं। जिसमें करीब 5 फीसदी पद तलाकशुदा और विधवा महिलाओं के लिए विशेष रूप से आरक्षित हैं। होमगार्ड यानी गृह रक्षक के पदों के लिए शारीरिक जांच और दौड़ की प्रक्रिया 24 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित की जानी है। इसी को लेकर अभ्यर्थियों की तैयारी के लिए ट्रायल दौड़ कराई जा रही है।


साड़ी पहनकर नंगे पांव दौड़ीं कविता

ट्रायल दौड़ के दौरान कविता महतो साड़ी पहनकर बिना जूते के मैदान में दौड़ती दिखाई दीं। तेज धूप के बावजूद उन्होंने पूरे उत्साह के साथ 1600 मीटर की दौड़ पूरी की। जानकारी के मुताबिक, दौड़ पूरी करने के लिए निर्धारित समय 10 मिनट है, जबकि कविता ने इसे करीब 6 मिनट में पूरा किया। उनकी दौड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके संघर्ष और मेहनत की सराहना कर रहे हैं।


पति की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी

कविता महतो विधवा हैं और उनके दो छोटे बच्चे हैं। इसके अलावा उनके ऊपर बुजुर्ग सास-ससुर की जिम्मेदारी भी है। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए वह होमगार्ड जवान बनने का सपना देख रही हैं। कविता ने बताया कि सरकारी सेवा में आने से उन्हें अपने परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने में मदद मिलेगी। इसी लक्ष्य को लेकर वह नियमित रूप से दौड़ की तैयारी कर रही हैं।


24 अक्टूबर से शुरू होगी शारीरिक परीक्षा

होमगार्ड भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 1600 मीटर दौड़ भी शामिल है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर यह दूरी पूरी करनी होगी। कविता समेत अन्य महिला अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटी हैं। कविता का साड़ी पहनकर और नंगे पांव 1600 मीटर दौड़ना अब चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए लोग उनके हौसले, मेहनत और संघर्ष की तारीफ कर रहे हैं।

टैग्स