ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

भोजपुर के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर राजू कुमार को बदमाशों ने करीब से दो गोलियां मार दीं। एक गोली जांघ और दूसरी पेट में लगी। गंभीर हालत में उनका इलाज आरा के मेडिकोन हॉस्पिटल में चल रहा है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARA: भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने घर के बाहर खड़े एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। बदमाशों ने उन्हें बेहद करीब से दो गोलियां मारीं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना चौकीपुर गांव की है।


जानकारी के अनुसार, चौकीपुर गांव निवासी राजू कुमार (40) घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली उनके बाएं पैर की जांघ में, जबकि दूसरी गोली बाईं तरफ पेट में लगी।


गोली लगने के बाद राजू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकोन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


घटना के बाद इलाके में फैली सनसनी

फायरिंग की घटना के बाद चौकीपुर गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।


पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही पुलिस हमलावरों की पहचान और गोलीबारी के कारणों का पता लगाने में जुटी है।


राजू कुमार गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव निवासी कमल यादव के 40 वर्षीय पुत्र हैं। वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर बताए जा रहे हैं। फिलहाल गोली मारने के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता