ब्रेकिंग
पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

कार से आए और ATM ही उखाड़ ले गए चोर, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल

झारखंड के देवघर जिले में 5 चोर कार से पहुंचे और रस्सी की मदद से सड़क किनारे लगे ATM को उखाड़कर ले गए। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

झारखंड न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JHARKHAND: झारखंड के देवघर में चोरों के बेखौफ होने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। देर रात कार से पहुंचे 5 चोरों ने सड़क किनारे लगे एक ATM को रस्सी और पट्टे की मदद से कार से बांधा और खींचकर मशीन ही उखाड़ ली। 


इसके बाद चोर ATM मशीन को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गए और फिर कार में लादकर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


कार से बांधकर उखाड़ लिया ATM

वायरल CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सफेद रंग की कार से 4-5 लोग ATM के पास पहुंचते हैं। एक व्यक्ति कार में रहता है, जबकि बाकी लोग ATM मशीन को कार से बांधने में जुट जाते हैं।


चोर मजबूत पट्टे वाली रस्सी को ATM मशीन से बांधते हैं। इसके बाद कार को पीछे लेकर जाकर मशीन को जोर से खींचा जाता है। कार के जोर लगाने के बाद ATM मशीन अपनी जगह से उखड़कर बाहर आ जाती है।


पहले सड़क पर घसीटी, फिर कार में लादकर भागे

ATM मशीन उखाड़ने के बाद चोर उसे कुछ दूर तक सड़क पर घसीटते हुए ले जाते हैं। इसके बाद मशीन को कार में लादा जाता है और सभी आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं। घटना के दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी दिखाई दे रही है। इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ CCTV फुटेज

ATM चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने लिखा कि गजब की निंजा टेक्नोलॉजी अपना रहे है चोर इनको पुलिस का जरा सा भी भय नहीं है लगता है। 


कुछ लोगों ने चोरों के दुस्साहस पर सवाल उठाए, जबकि कुछ यूजर्स ने देवघर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी टिप्पणी की। एक यूजर ने लिखा कि वीडियो देखकर लगता है कि चोरों को पुलिस का डर नहीं है। वहीं, कुछ यूजर्स ने यह भी टिप्पणी की कि कई लोग मिलकर भी ATM मशीन को सीधे नहीं उठा सके और उसे कार से खींचकर ले जाना पड़ा। फिलहाल वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



टैग्स