ब्रेकिंग
पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..

लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, क्या चुनाव के पहले जेल से बाहर आ पाएंगे RJD सुप्रीमो

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। लालू की जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। चाईबासा

लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, क्या चुनाव के पहले जेल से बाहर आ पाएंगे RJD सुप्रीमो
Santosh Singh
2 मिनट

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। लालू की जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। चाईबासा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में लालू की तरफ से जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई है। 


लालू यादव को सीबीआई कोर्ट ने इस मामले में 5 साल की सजा सुनाई है। लालू की तरफ से दायर की गई जमानत याचिका में कहा गया है कि इस मामले में उन्होंने आज ही सजा काट ली है और इसी आधार पर उन्हें जमानत मिलनी चाहिए। 11 सितंबर को इस मामले में सुनवाई हुई थी और लालू यादव की जमानत याचिका का सीबीआई ने विरोध किया था। सीबीआई ने इस मामले में जवाब दाखिल करते हुए कहा था कि लालू यादव को फिलहाल जमानत नहीं देनी चाहिए। 


अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि हाईकोर्ट में आज इस मामले पर सुनवाई हो पाती है या नहीं। लालू यादव समेत आरजेडी के तमाम नेताओं कार्यकर्ताओं की नजर हाई कोर्ट पर टिकी हुई हैं। चुनाव के पहले लालू जेल से बाहर आ पाएंगे यह नहीं यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

टैग्स