ब्रेकिंग
केंद्र सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया बैन, एंटीबायोटिक से लेकर डायबिटीज तक की दवाएं शामिल भरत तिवारी के परिजनों से मिलने के लिए अश्विनी चौबे ने अपने तमाम कार्यक्रम को किया स्थगित, बोले..पुलिसिया जुर्म को बढ़ने नहीं देंगेपेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, केंद्र सरकार का भारी विरोधखान अस्पताल में दूसरी बार फायर ऑडिट, खामियां बरकरार रहने पर सीलिंग की चेतावनीबेगूसराय गैंगरेप मामले का महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश; एसपी से मांगी रिपोर्टकेंद्र सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया बैन, एंटीबायोटिक से लेकर डायबिटीज तक की दवाएं शामिल भरत तिवारी के परिजनों से मिलने के लिए अश्विनी चौबे ने अपने तमाम कार्यक्रम को किया स्थगित, बोले..पुलिसिया जुर्म को बढ़ने नहीं देंगेपेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, केंद्र सरकार का भारी विरोधखान अस्पताल में दूसरी बार फायर ऑडिट, खामियां बरकरार रहने पर सीलिंग की चेतावनीबेगूसराय गैंगरेप मामले का महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश; एसपी से मांगी रिपोर्ट

कीर्ति आजाद का कांग्रेस से हुआ मोहभंग, अब टीएमसी का दामन थामेंगे

DESK: पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद का कुछ सालों में ही कांग्रेस से मोहभंग हो गया है। उनके तृणमूल कांग्रेस में जाने के कयास लगाये जा रहे है। कहा यह जा रहा है कि

कीर्ति आजाद का कांग्रेस से हुआ मोहभंग, अब टीएमसी का दामन थामेंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद का कुछ सालों में ही कांग्रेस से मोहभंग हो गया है। उनके तृणमूल कांग्रेस में जाने के कयास लगाये जा रहे है। कहा यह जा रहा है कि ममता बनर्जी की मौजूदगी में आज शाम 5 बजे वो टीएमसी में शामिल हो जाएंगे। 


कीर्ति आजाद का परिवार पारंपरिक रूप से कांग्रेसी रहा है। कीर्ति आजाद के पिता भगवात झा आजाद पुराने कांग्रेसी रहे हैं और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके है। कीर्ति आजाद ने बीजेपी के साथ काफी दिनों तक राजनीति की। कीर्ति आजाद दरभंगा से कई बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत दर्ज की।


बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली से टकराव के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी। 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व वो कांग्रेस में शामिल हुए और धनबाद से चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें शिकस्त मिली। चुनाव हारने के बाद कीर्ति आजाद राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं रहे।


कांग्रेस के किसी भी बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में उन्हें नहीं देखा गया। जब तृणमूल कांग्रेस पूरे देश में अपने पैर फैलाने की रणनीति को आगे लेकर जा रही है तब कीर्ति के लिए टीएमसी का दामन पकड़ना थोड़ा आसान सा हो गया। कांग्रेस के कई पूर्व नेता टीएमसी में इससे पहले शामिल हो चुके है और आगे भी कांग्रेस में टूट करने की टीएमसी की नीति है। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तवंर भी ममता की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हो रहे हैं।

टैग्स