ब्रेकिंग
पटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकापटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Former BJP MP Car Crash accident:जमशेदपुर के पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और पत्नी सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में भर्ती

Former BJP MP Car Crash accident: झारखंड के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो अपनी पत्नी आभा महतो के साथ एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को टीएमएच, जमशेदपुर में भर्ती कराया गया है।

झारखंड के सरायकेला के पास सड़क हादसे में घायल हुए पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो और उनकी पत्नी आभा महतो, टीएमएच जमशेदपुर में भर्ती
झारखंड के सरायकेला के पास सड़क हादसे में घायल हुए पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो और उनकी पत्नी आभा महतो,
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Former BJP MP Car Crash accident: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो तथा उनकी पत्नी और भाजपा की पूर्व सांसद आभा महतो सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब वे अपने भतीजे की रिसेप्शन से लौटकर जमशेदपुर आ रहे थे।


जानकारी के अनुसार, चाईबासा-सारायकेला मार्ग पर सामने से आ रहे एक भारी वाहन से टकराव से बचने के प्रयास में उनकी कार सड़क से फिसल कर खेत में जा घुसी। दुर्घटना के समय कार उनके भतीजे द्वारा चलाई जा रही थी। कार कई गड्ढों से होते हुए एक खेत में जाकर रुकी। हादसे में शैलेंद्र महतो कार की सीटों के बीच में फंस गए, जबकि आभा महतो ने खुद को किसी तरह सुरक्षित रखा।


घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल सरायकेला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आभा महतो, अंगरक्षक और भतीजे को छुट्टी दे दी गई है, जबकि शैलेंद्र महतो को कुछ आवश्यक जांचों के लिए भर्ती किया गया है। वह फिलहाल जी-1 ब्लॉक में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।


पूर्व सांसद महतो ने बताया कि वे सोमवार को अपने पैतृक गांव चक्रधरपुर में भतीजे की रिसेप्शन में शामिल होने गए थे। रात 12 बजे लौटते समय करीब चार किलोमीटर पहले यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि सौभाग्यवश कार पलटी नहीं और बड़ा हादसा टल गया। महतो ने झारखंड आंदोलनकारी गुलरेज खान को फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी और एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई। सभी घायलों को एंबुलेंस से टीएमएच लाया गया।