ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, MICU में तीमारदार से विवाद के बाद भड़का आक्रोश; सुरक्षा समेत 7 मांगें✦आखिरी वीडियो कॉल पर हंस रहे थे सारण के BSF जवान देवानंद मांझी, कुछ सेकंड बाद मिली शहादत की खबर; बहन की शादी का सपना रह गया अधूरा✦बेटी की शाही शादी में अनंत सिंह का जलवा, भगवा गमछा लहराकर भीड़ का किया स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई ✦पुष्कर मेले में छाई 2 फीट की भैंस पिंकी, मालिक ने रखी 1 करोड़ रुपये कीमत, देखने के लिए उमड़ी भीड़✦देव दीपावली पर बक्सर के रामरेखा घाट पर भव्य गंगा महाआरती, राजकुमार चौबे बोले- राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो बक्सर की पहचान✦PMCH में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, MICU में तीमारदार से विवाद के बाद भड़का आक्रोश; सुरक्षा समेत 7 मांगें✦आखिरी वीडियो कॉल पर हंस रहे थे सारण के BSF जवान देवानंद मांझी, कुछ सेकंड बाद मिली शहादत की खबर; बहन की शादी का सपना रह गया अधूरा✦बेटी की शाही शादी में अनंत सिंह का जलवा, भगवा गमछा लहराकर भीड़ का किया स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई ✦पुष्कर मेले में छाई 2 फीट की भैंस पिंकी, मालिक ने रखी 1 करोड़ रुपये कीमत, देखने के लिए उमड़ी भीड़✦देव दीपावली पर बक्सर के रामरेखा घाट पर भव्य गंगा महाआरती, राजकुमार चौबे बोले- राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो बक्सर की पहचान

RJD सुप्रीमो लालू यादव तनाव में, अपने डॉक्टरों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के बारे में पूछताछ करते रहे

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव कोरोना संकट बढ़ने के बाद लगातार तनाव में हैं। रिम्स के पेईंग वार्ड में इलाज करा रहे लालू यादव को इस बात की च

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव कोरोना संकट बढ़ने के बाद लगातार तनाव में हैं। रिम्स के पेईंग वार्ड में इलाज करा रहे लालू यादव को इस बात की चिंता सता रही है कि उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों की रिपोर्ट क्या आई। मंगलवार को लालू दिन भर अपने डॉक्टरों की जांच रिपोर्ट को लेकर परेशान रहे। बताया जा रहा है कि लालू यादव हर आने जाने वाले मेडिकल स्टाफ से डॉक्टरों की जांच रिपोर्ट के बारे में पूछताछ करते रहे।


आपको बता दें कि सोमवार को रिम्स के मेडिसिन विभाग में एक कोरोना के मरीज की पुष्टि हुई थी। यह मरीज पिछले 3 हफ्ते से वहां इलाज करा रहा था। दरअसल लालू यादव का इलाज करने वाले डॉ उमेश प्रसाद की यूनिट में ही इस मरीज को रखा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉ उमेश प्रसाद ने खुद को क्वारंटाइन किए जाने की जरूरत बताई थी। बाद में डॉ उमेश प्रसाद और उनकी यूनिट के अन्य डॉक्टरों का सैंपल लिया गया है अब रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। 


कोरोना संक्रमण से डरे लालू यादव इसी वजह से दिनभर डॉक्टरों की रिपोर्ट के बारे में जानकारी लेते रहे। बताया जा रहा है कि अगर लालू यादव के संपर्क में आए डॉक्टरों में से किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो आरजेडी सुप्रीमो का भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

टैग्स