ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

UP News: योगी सरकार ने बदल दिए पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम, अब इस नाम से जाने जाएंगे

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने तकनीकी शिक्षा को नई पहचान देने के उद्देश्य से पांच राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम बदल दिए हैं। अब ये कॉलेज देश के महापुरुषों और देवी-देवताओं के नाम से जाने जाएंगे।

UP News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के पांच राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों का नाम बदलने का बड़ा फैसला लिया है। इसका उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को नई पहचान देना और छात्रों को प्रेरणा से जोड़ना है। सरकार के इस प्रस्ताव को राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मंजूरी दे दी है।


राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों को अब उन महान व्यक्तित्वों और देवी-देवताओं के नाम से जाना जाएगा, जिन्होंने देश और समाज में ऐतिहासिक योगदान दिया है। प्राविधिक शिक्षा विभाग के अनुभाग-1 द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।


प्रतापगढ़ का राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अब 'भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर इंजीनियरिंग कॉलेज' के नाम से जाना जाएगा। मिर्जापुर का कॉलेज अब 'सम्राट अशोक इंजीनियरिंग कॉलेज' कहलाएगा। वहीं बस्ती का इंजीनियरिंग कॉलेज 'भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल इंजीनियरिंग कॉलेज' नाम से जाना जाएगा।


गोण्डा का कॉलेज अब 'माँ पाटेश्वरी देवी इंजीनियरिंग कॉलेज' के नाम से जाना जाएगा जबकि मैनपुरी का इंजीनियरिंग कॉलेज 'लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर इंजीनियरिंग कॉलेज' के रूप में जाना जाएगा। सरकार का मानना है कि इन नामों से न केवल कॉलेजों की पहचान मजबूत होगी, बल्कि छात्र देश के महान इतिहास और आदर्श व्यक्तित्वों से भी जुड़ सकेंगे।


विशेष सचिव विनोद कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह फैसला संस्थानों को सिर्फ शिक्षा केंद्र नहीं बल्कि प्रेरणा केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास है। इससे पहले, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष कुमार पटेल ने 21 मई को मुख्यमंत्री को नाम परिवर्तन का प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता