ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

viral news : लंचबॉक्स में पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा स्टूडेंट, टीचर ने किया यह काम तो मार दी गोली

viral news : Udham singh nagar kashipur student shoots teacher school

Udham singh nagar kashipur student shoots teacher school
Udham singh nagar kashipur student shoots teacher school
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

viral news :  देश में स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। यहां बच्चे ने सिर्फ किताबी जानकारी हासिल करते हैं बल्कि वव्यहारिक और सामाजिक जानकारी भी हासिल करते है। लेकिन,अब एक ऐसा हैरत अंगेज कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसे जानकार आपके भी मुंह खुले रह जाएंगे या फिर आपके भी यह सवाल होंगे कि क्या यह सच में संभव है ?


दरअसल, एक स्टूडेंट जो 9वीं क्लास में पढ़ता था और उसके किसी बात को लेकर टीचर ने थोड़ी अनबन हो गई। इसके अगले दिन छात्र गुस्से में आकर पिस्टल लेकर स्कूल पहुंच गया और इस बार जब उसकी टीचर से थोड़ी अनबन हुई तो उसने अपने ही टीचर पर तमंचा तान दिया। इतना ही नहीं उसने फायरिंग भी कर डाली,गनीमत यह रही है कि टीचर गोली लगने से फिर घायल हुए। इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। 


वही, गोली लगने के बाद शिक्षक गगन सिंह को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंचा तो इसको लेकर पुलिस की टीम ने बताया कि छात्र बु स्कूल में अपने लंचबॉक्स में 315 बोर का तमंचा छिपाकर लाया था।\जब क्लास में पढ़ाई हो रही थी, तभी उसने अचानक लंचबॉक्स से हथियार निकाला और शिक्षक पर तान दिया। 


ऐसे में शिक्षक कुछ समझ पाते उससे पहले ही छात्र ने फायरिंग कर दी.और गोली शिक्षक के दाहिने कंधे में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आनन-फानन में साथी शिक्षकों और छात्रों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने छात्र को हिरासत में लेकर तमंचा बरामद कर लिया है। फिलहाल छात्र से पूछताछ की जा रही है कि हथियार उसे कहां से मिला और वह इसे स्कूल तक कैसे ले आया ?


इधर,इस मामले में बताया जा रहा है कि छात्र क्लास में पढ़ाई के दौरान जब उसने एक सवाल का सही जवाब दिया, तो इसके बावजूद शिक्षक गगन सिंह ने उसे थप्पड़ मार दिया था। इसी बात से वह अपमानित महसूस कर रहा था। छात्र के मुताबिक, उसी दिन उसने ठान लिया था कि वह शिक्षक को सबक सिखाएगा।