ब्रेकिंग
क्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीदरभंगा के BDO आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 70 लाख के मकान और 16 प्लॉट के दस्तावेज मिलेक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीदरभंगा के BDO आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 70 लाख के मकान और 16 प्लॉट के दस्तावेज मिले

Bus Accident: भीषण सड़क हादसे में बस सवार 20 लोगों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक; अधिकारियों को दिए निर्देश

Bus Accident: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में चेवेल्ला मंडल के पास आरटीसी बस और टिपर ट्रक की भीषण टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर दुख जताते हुए राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

Bus Accident
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bus Accident: हैदराबाद के तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल में हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। इस भयावह दुर्घटना में टिपर ट्रक चालक की भी मौके पर मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री घायल बताए जा रहे हैं।


यह हादसा हैदराबाद-बीजापुर राजमार्ग पर मीर्जागुड़ा के पास हुआ, जब तांडूर डिपो की एक आरटीसी बस गिट्टी से भरे एक टिपर ट्रक से आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टिपर पर लदी गिट्टी बस के अंदर जा गिरी, जिससे कई यात्री बस के भीतर ही दब गए। टिपर चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 


जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के तुरंत बाद बस में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला और चेवेल्ला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।


इस भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राहत और बचाव कार्य में कोई भी देरी न हो और घायलों को सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराया जाए।


मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि सीएम रेवंत रेड्डी ने मुख्य सचिव और डीजीपी को आदेश दिया है कि सभी घायलों को तत्काल हैदराबाद के अस्पतालों में स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी घायल को चिकित्सा सुविधा में कोई कमी न हो।


सीएम ने अधिकारियों से लगातार स्थिति की जानकारी देते रहने और हर स्तर पर राहत कार्य की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने आसपास के मंत्रियों को भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने को कहा है। रंगारेड्डी जिले के कलेक्टर को उन्होंने बचाव अभियान को और तेज करने तथा प्रभावित लोगों को तत्काल और प्रभावी सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता