ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Success story: पति को खोने के बाद भी नहीं खोया हौसला, खिलौने के बिजनेस से हर महीने कमा रही 30 लाख, जानिये कोकिला की कहानी

Success story: तमिलनाडु की रहने वाली कोकिला नाम की महिला लाखों लोगों के लिए प्रेरणादायी हैं। खिलौने के बिजनेस से आज वो लाखों कमा रही हैं।

 Success story
खिलौने के बिजनेस से हर महीने कमा रही 30 लाख
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Success story: कहते हैं कि मुसीबत इंसान को मजबूत बना देती है और मेहनत करने वालों को सफलता जरूर मिलती है। ऐसी ही कहानी है तमिलनाडु के वालाजापेट की रहने वाली कोकिला की। जिन्होंने मुश्किल समय में भी हार नहीं मानी और मेहनत के बल पर आज सफलता की बुलंदियों को छू रही है। पति को खोने के बाद 42 साल की उम्र में कोकिला ने खुद का कारोबार शुरू किया। कोकिला ने अपने दम पर खिलौने का बिजनेस शुरू किया और आज वह इससे हर महीने 30 लाख रुपये तक की कमाई कर रही हैं।


कैंसर से हुई पति की मौत

कोकिला ने गणित में BSc की डिग्री हासिल कर रखी है। पहले कोकिला दूरसंचार विभाग में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के रूप में सरकारी नौकरी करती थी। बाद में उन्हें अपने पति के कैंसर की बीमारी के बारे में पता लगा। कई सालों तक उनके पति का कैंसर का इलाज चला, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। कोकिला जब 42 साल की थी, जब उन्होंने अपने पति को खो दिया। पति की मौत के बाद घर की सारी जिम्मेदारी कोकिला के कंधों पर आ गई। तीन बच्चों को पालने की जिम्मेदारी उनको ही उठानी थी। पति के महंगे इलाज के कारण उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई। 


जॉब छोड़कर किया बिजनेस

कोकिला अपनी सैलरी से संतुष्ट नहीं थी, ऐसे में उन्होंने अपनी जॉब छोड़कर बिजनेस शुरू करने का फैसला लिया। बिजनेस के शुरुआती दिनों में कोकिला पहले लकड़ी के बक्से की सप्लाई करती थी। बाद में उन्होंने लकड़ी के खिलौने बनाकर बेचना शुरू किया। इस काम में उन्हें उनके बेटे ने भी मदद की। अपनी मेहनत के बल पर कोकिला ने सफलता हासिल की। उनका बिजनेस चल निकला। आज कोकिला के वेंचर का नाम 'वुडबी टॉयज' है, जो 110 तरह के खिलौने बनाता है। धीरे-धीरे कोकिला के खिलौने लोगों को काफी पसंद आने लगे और देखते ही देखते उनका बिजनेस चल पड़ा।


हर महीने लाखों की हो रही कमाई

लकड़ी के खिलौने बनाना आसान नहीं था। बाजार में प्लास्टिक खिलौनों की भरमार थी और लोग उन्हें ही खरीदते थे। जिसके बाद कोकिला ने बिजनेस स्ट्रैटजी बनाई। जिसके तहत उन्होंने इको फ्रेंडली और टिकाऊ लकड़ी के खिलौने बनाने शुरू किये। धीरे-धीरे उनके बनाये गये खिलौने लोगों को बेहद पसंद आने लगे और उनका बिजनेस निकल पड़ा। आज 'वुडबी टॉयज' 110 से अधिक तरह के लकड़ी के खिलौने बनाता है और हर महीने 20-30 लाख रुपये का टर्नओवर करता है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता