ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में चल रहा था साइबर ठगी का बड़ा खेल, निशाने पर थे ब्रिटेन के लोग; पुलिस की दबिश में पकड़ा गया मास्टरमाइंडBihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानBihar weather :बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून! 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसमबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखमुजफ्फरपुर में चल रहा था साइबर ठगी का बड़ा खेल, निशाने पर थे ब्रिटेन के लोग; पुलिस की दबिश में पकड़ा गया मास्टरमाइंडBihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानBihar weather :बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून! 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसमबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीख

दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में फायरिंग, चलती ट्रेन में लाखों की लूट

रुद्रपुर से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चलती ट्रेन के भीतर नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर 7 लाख रुपये लूट लिए, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

दिल्ली न्यूज
नकाबपोश बदमाशों ने की लूटपाट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: रुद्रपुर से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में उस समय हड़कंप मच गया, जब चलती ट्रेन में नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई।


जानकारी के अनुसार, यह घटना उत्तर प्रदेश के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई। रुद्रपुर से दिल्ली जा रही ट्रेन में सवार दो यात्रियों को बदमाशों ने निशाना बनाया। दोनों यात्री रुद्रपुर में ऑटो स्पेयर पार्ट्स के होलसेल कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं और दिल्ली से सामान लाने के लिए यात्रा कर रहे थे।


बताया गया कि दोनों यात्री बी-1 कोच में सीट नंबर 37 और 38 पर बैठे थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और पिस्टल तानकर उनसे पैसे की मांग करने लगे। डराने के लिए बदमाशों ने ट्रेन के बाहर की ओर दो राउंड फायरिंग भी की।


जान बचाने के लिए दोनों यात्रियों ने अपने पास रखी कुल 7 लाख रुपये की नकदी बदमाशों को सौंप दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने तुरंत इसकी सूचना अपने मालिक और बिलासपुर जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीमें सक्रिय हो गईं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।