ब्रेकिंग
RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...✦नियम में संशोधन से छूटे 3 हजार लोग वापस जेल जाएंगे या सिर्फ मैं? आनंद मोहन ने उठाए सवाल, शुरू करेंगे बड़ा अभियान✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...✦नियम में संशोधन से छूटे 3 हजार लोग वापस जेल जाएंगे या सिर्फ मैं? आनंद मोहन ने उठाए सवाल, शुरू करेंगे बड़ा अभियान

बूढ़े हो गये हैं राहुल गांधी, बीजेपी सांसद ने कसा तंज, कहा..शादी नहीं की, इसका मतलब नहीं कि वो जवान हैं

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर तंज कसा। कहा कि शादी नहीं करने का मतलब यह नहीं कि वो जवान हैं। दुबे ने राहुल के विदेश दौरों और संपत्ति को लेकर भी सवाल उठाए।

झारखंड
राहुल के विदेश दौरे पर सवाल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बीजेपी सांसद ने बूढ़ा बताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी बूढ़े हो गये हैं। लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की। शादी नहीं करने का मतलब यह नहीं कि वो जवान ही रहेंगे। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि मेरी और मेरी और राहुल गांधी की उम्र बराबर है, मेरे दो बेटे हैं, दोनों बेटे शादी की उम्र के हो गये हैं और मैं बूढा हो गया हूं, राहुल भी बूढे हो गये हैं।


झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत सिंह ने राहुल गांधी के विदेश दौरे पर सवाल उठाए। पूछा कि आपका परिवार कहता है कि राहुल के पास कोई संपत्ति नहीं है, तो मैं पूछता हूं कि सारा पैसा कहां से आ रहा है। आप कोलंबिया, वियतनाम या कंबोडिया क्यों जा रहे हैं?, किस वजह से विदेश दौरे पर जाते है? आपके परिवार की इटली में क्या कितनी संपत्ति है? हर चीज की जांच होगी। 


निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी की उम्र 55-56 साल हो गई है। मेरी भी उम्र उतनी ही है, मैं बूढ़ा हो गया हूं। शादी नहीं होने का यह मतलब नहीं कि आप जवान हो गए। जेन जी जब आएगा, तब आपको खदेड़ेगा। जब विदेश में संपत्ति नहीं है तो राहुल गांधी बराबर विदेश क्यों जाते हैं? इस तरह के कई सवाल गोड्डा सांसद ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से की है।