ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Namo Bharat Train Corridor: पीएम नरेंद्र मोदी ने नमो कोरिडोर का किया उद्घाटन, बच्चों के साथ की रैपिड रेल की सवारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे अतिरिक्त खंड का उद्घाटन किया.

Namo Bharat Train Corridor
प्रधानमंत्री मोदी ने दी सौगात
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Namo Bharat Train Corridor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच दिल्ली मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे हिंडन एयरबेस से साहिबाबाद पहुंचे और 13 किलोमीटर लंबे अतिरिक्त खंड का उद्घाटन किया।


इस दौरान प्रधानमंत्री ने साहिबाबाद आरआऱटीएस स्टेशन से न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेन के तक मनो भारत ट्रेन की सवारी भी की और बच्चों से भी मिले। इस दौरान बच्चों ने पीएम मोदी को पेंटिंग समेत कई अन्य तरह के तोहफे दिए। इस कॉरिडोर के उद्घाटन से दिल्ली और मेरथ के बीच यात्रा सुगम हो जाएगी। समय की बचत के साथ साथ सुखद यात्रा की अनुभूति होगी।


दिल्ली मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन होने से लाखों यात्रियों के इस नई कनेक्टिविटी का सीधा फायदा मिलेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत जनकपुरी और कृष्णा पार्क के बीच करीब 12 सौ करोड़ की लागत से 208 किलोमीटर की दूरी का भी उद्घाटन किया। इसके उद्घाटन से दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क में विस्तार होगा।


इसके साथ ही पीएम मोदी ने करीब 6230 करोड़ की लागत से 26.5 किलोमीटर रिठाला-कुंडली खंड का शिलान्यास भी किया है। यह नया कॉरिडोर दिल्ली के रिठला को हरियाणा के कुंडली से जोड़ने के लिए बनाया जाएगा। वहीं पीएम ने दिल्ली के रोहिणी में केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान के नए भवन का शिलान्यास किया। इन सौगातों को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।