ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Chenab Bridge: पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज का किया उद्घाटन, तिरंगा फहराकर पाकिस्तान-चीन को दे दिया सख्त संदेश

Chenab Bridge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया, जो घाटी को देश से जोड़ने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन है

Chenab Bridge
चिनाब रेलवे ब्रिज का उद्घाटन
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Chenab Bridge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने चिनाब नदी पर बनाए गए इस ऐतिहासिक पुल का निरीक्षण किया और इंजीनियरों से परियोजना की विस्तृत जानकारी ली। यह पुल 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है।


प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद चिनाब पुल के पास स्थित एक ‘व्यू प्वाइंट’ पर पहुंचे, जहां से उन्हें इस इंजीनियरिंग चमत्कार का अवलोकन कराया गया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, जितेंद्र सिंह और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ मिलकर वहां स्थापित रेलवे संग्रहालय का भी दौरा किया। संग्रहालय में प्रधानमंत्री को इंजीनियरों और श्रमिकों से बातचीत करते भी देखा गया।


इसके बाद प्रधानमंत्री ने भारत के पहले केबल-स्टेड रेल पुल, अंजी ब्रिज का भी उद्घाटन किया। यह पुल भी रियासी जिले में अंजी नदी पर निर्मित है और देश की रेलवे इंजीनियरिंग का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। उद्घाटन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन कश्मीर घाटी को शेष भारत से जोड़ने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस है। ट्रेन को रवाना करने से पहले प्रधानमंत्री ने कटरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और चालक दल के सदस्यों से बातचीत की और उनके अनुभव जाने।


प्रधानमंत्री के उद्घाटन के साथ ही शनिवार, 7 जून से दोनों वंदे भारत ट्रेनों की वाणिज्यिक यात्राएं शुरू हो जाएंगी। श्रीनगर और श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच का किराया चेयर कार श्रेणी में 715 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 1320 निर्धारित किया गया है। इन ट्रेनों के संचालन से देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले पर्यटकों और रेल यात्रियों को कटरा से कश्मीर तक की यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता