ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बेतिया में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता पूजा देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर 3 लाख रुपये की मांग और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar
दहेज दानवों की करतूत
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: दहेज हत्या जैसी सामाजिक कुरितियों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं। इसके बावजूद दहेज दानव अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजामामला पश्चिम चंपारण के बेतिया का है जहां ससुरालवालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मायकेवालों ने परिजनों पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।


बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र के उत्तरी तेल्हुआ वार्ड संख्या 3 से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान पूजा देवी के रूप में हुई है, जिनका शव संदिग्ध स्थिति में उनके ससुराल स्थित घर में मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा।


मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पूजा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष द्वारा पूजा से तीन लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही थी। दहेज नहीं देने पर उसे आए दिन मारा-पीटा जाता था। बुधवार को भी ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटकर गला घोंट हत्या कर दी और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।


मृतका की मां ने बताया कि पूजा की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व रोहित शर्मा से हुई थी। विवाह के बाद से ही दहेज की मांग की जाने लगी थी। कई बार पंचायती भी हुई, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। अंततः दहेज के लिए उनकी बेटी की जान ले ली गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


पूजा देवी अपने पीछे दो मासूम बेटियों को छोड़ गई हैं, जो रो-रो कर अपनी मां को तलाश रही हैं। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मृतका के पति रोहित शर्मा समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट