ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: आर्म्स स्मगलर निकला बिहार का यह JDU नेता, हथियार तस्करी के बड़े गिरोह का है सरगना

Bihar Crime News: बिहार के सारण में JDU अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गुड्डू खान को अवैध हथियार तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया। गिरोह के दो अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी हुई, जबकि जेडीयू नेता का बेटा फरार है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: सारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हथियार तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए JDU अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरजुद्दीन उर्फ गुड्डू खान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गुड्डू खान के बड़े बेटे की भी पहचान कर ली गई है, जिसकी तलाश अभी जारी है। इसकी जानकारी एसएसपी कुमार आशीष ने दी।


एसएसपी कुमार आशीष ने बताया कि बीते 29 जुलाई 2025 को नगर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ और जांच में उसने कबूल किया कि वह अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री में शामिल है और ये काम वह गुड्डू खान और उनके परिवार के कहने पर करता है। मोबाइल से मिले व्हाट्सएप चैट्स और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी की।


छापेमारी नगर थाना के कठहरी बाग और भगवान बाजार थाना के नई बाजार इलाके में की गई, जहां से गुड्डू खान, उनका बेटा इंतजारुल खान और एक सहयोगी किशन जयसवाल को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी कुमार आशीष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना में कांड संख्या 448/25, दिनांक 29.07.2025 को आर्म्स एक्ट की धारा 26/35 के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही गुड्डू खान के फरार बड़े बेटे की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा


Bihar Crime News: आर्म्स स्मगलर निकला बिहार का यह JDU नेता, हथियार तस्करी के बड़े गिरोह का है सरगना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता