ब्रेकिंग
तेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डतेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्ड

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की यात्रा, तेजस्वी यादव के साथ राहुल गांधी भी होंगे शामिल; बैठक में बनी रणनीति

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन राज्यव्यापी यात्रा निकालेगा। इस यात्रा में तेजस्वी यादव और राहुल गांधी होंगे शामिल। दोनों जनता के बीच जाकर एनडीए सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे।

Bihar Election 2025
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन राज्यभर में जनसंवाद यात्रा निकालने जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य जनता तक पहुंचकर एनडीए सरकार की नाकामियों को उजागर करना और विपक्षी एकता का प्रदर्शन करना है।


इस निर्णय की घोषणा बुधवार को पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर हुई समन्वय समिति की बैठक के बाद की गई। तीन घंटे चली इस बैठक में महागठबंधन के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। तेजस्वी यादव ने मीडिया को जानकारी दी कि यह यात्रा रक्षाबंधन के बाद अगस्त 2025 में शुरू की जाएगी। 


यात्रा हर प्रमंडल में निकाली जाएगी और बूथ स्तर तक जनता से सीधा संवाद किया जाएगा। तेजस्वी ने बताया कि यात्रा के जरिए जनता को बिहार में कथित 70 हजार करोड़ रुपये के घोटाले, कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और वोटर लिस्ट से नाम हटाने जैसे मुद्दों के बारे में बताया जाएगा।


बैठक में मौजूद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि यात्रा में कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी भी भाग लेंगे। इस बात की पुष्टि खुद तेजस्वी यादव ने भी की और बताया कि राहुल गांधी से उनकी बात हो चुकी है और उन्होंने यात्रा में शामिल होने पर सहमति दे दी है।


इस यात्रा का पूरा रूट और तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा। प्रत्येक प्रमंडल स्तर पर वृहत जनसभाएं और संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। गठबंधन की कोशिश है कि इस यात्रा के जरिए जनता से सीधे संवाद कर 2025 के चुनाव के लिए माहौल तैयार किया जाए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता