ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar News: हत्या या आत्महत्या? बिहार में नहर से एकसाथ दो लड़कियों के शव मिलने से सनसनी

Bihar News: रोहतास के बिक्रमगंज में नहर से दो युवतियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है. दोनों नासरीगंज की रहने वाली थीं. पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है.

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र स्थित सलेमपुर गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नहर में दो युवतियों के शव तैरते हुए देखे गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पानी से बाहर निकाल लिया।


रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि दोनों युवतियों की पहचान हो गई है। वे नासरीगंज की रहने वाली थीं। परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा हो गई थी। 


पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि अभी जांच जारी है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता