ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

जहानाबाद में शुरू हुआ 'माई-बहिन मान योजना' का प्रचार, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी

जहानाबाद में आरजेडी द्वारा शुरू की गई 'माई-बहिन मान योजना' के तहत महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त करने की दिशा में अभियान शुरू किया गया है। ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता और पंजीकरण का कार्य तेजी से जारी है।

Bihar
आरजेडी का जागरूकता अभियान
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: राष्ट्रीय जनता दल द्वारा महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई "माई-बहिन मान योजना" का जहानाबाद जिले के विभिन्न पंचायतों में प्रचार-प्रसार एवं पंजीकरण का काम शुरू किया गया। इस अभियान के तहत महिला समूहों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, छात्राओं और ग्रामीण बहनों से मुलाकात कर उन्हें योजना की विस्तार से जानकारी दी गयी और ऑन-द-स्पॉट फॉर्म भरवाकर पंजीकरण शुरू किया गया।


इस दौरान आभा रानी ने बताया कि ये हमारे नेता तेजस्वी यादव की सोच का हिस्सा है, जिसमें महिलाओं को सम्मानजनक स्थान, आर्थिक सहायता, स्वरोजगार, स्वास्थ्य सुरक्षा और पंचायत-स्तर पर प्रतिनिधित्व जैसे बिंदुओं को सुनिश्चित करने का वादा किया गया है। यह योजना आने वाली सरकार में लागू की जाएगी और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।


आभा रानी ने आगे कहा कि “हमारी बहनों को सिर्फ वोट बैंक नहीं, समाज की रीढ़ माना जाना चाहिए। ये योजना सिर्फ लाभ नहीं, सम्मान देने का आंदोलन है। जब तक हर पंचायत की हर महिला योजना से न जुड़ जाए, तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे।”कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने योजना में गहरी रुचि दिखाई और आभार जताया कि कोई नेता उनकी ज़मीनी समस्याओं को लेकर गंभीर है। कई स्थानों पर महिलाओं ने कहा कि अब तक किसी ने इतनी संवेदनशीलता के साथ उनकी बात नहीं सुनी।

जहानाबाद में शुरू हुआ 'माई-बहिन मान योजना' का प्रचार, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी

जहानाबाद में शुरू हुआ 'माई-बहिन मान योजना' का प्रचार, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी

जहानाबाद में शुरू हुआ 'माई-बहिन मान योजना' का प्रचार, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी