ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में चल रहा था साइबर ठगी का बड़ा खेल, निशाने पर थे ब्रिटेन के लोग; पुलिस की दबिश में पकड़ा गया मास्टरमाइंडBihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानBihar weather :बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून! 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसमबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखमुजफ्फरपुर में चल रहा था साइबर ठगी का बड़ा खेल, निशाने पर थे ब्रिटेन के लोग; पुलिस की दबिश में पकड़ा गया मास्टरमाइंडBihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानBihar weather :बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून! 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसमबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीख

मरीजों के लिए स्पेशल डिस्काउंट: जय श्रीराम बोलने पर फीस में 500 रुपये की छूट

हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. पी.के. हाजरा का अजीबोगरीब ऑफर- ‘जय श्रीराम’ बोलने पर मरीजों को 500 रुपये की छूट, इस स्कीम ने चुनावी माहौल में राजनीतिक बहस छेड़ी, टीएमसी का आरोप है कि भाजपा को खुश करने और संपत्ति को बचाने के लिए ऐसा कर रहे डॉ. हाजरा

पश्चिम बंगाल
TMC का आरोप- BJP को खुश करने की कोशिश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को मतदान होंगे,जबकि मतों की गिनती 4 मई को होगी। जिसके बाद बंगाल में सरकार का गठन हो जाएगा। इस चुनावी माहौल के बीच कोलकाता के एक हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर पी.के.हाजरा मरीजों को ऐसा ऑफर दे रहे हैं, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गयी है। लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। 


दरअसल डॉक्टर साहब जय श्री राम बोलने वाले मरीजों को अपनी फीस में डिस्काउंट देने की घोषणा कर दी है। जो भी मरीज हार्ट का इलाज कराने आएगा यदि उसने डॉ. पीके हाजरा की क्लिनिक में आकर जय श्री राम बोला तो उसे फीस में 500 रुपये की छूट मिलेगी। डॉ. हाजरा ने यह साफ तौर पर कहा है कि फीस में डिस्काउंट सिर्फ उन मरीजों के लिए है जो उनसे दक्षिण कोलकाता स्थित उनकी प्राइवेट चैंबर में आकर मिलेंगे, अस्पताल के लिए यह ऑफर नहीं है। 


डॉक्टर साहब का यह भी कहना है कि उनसे इलाज कराने आने वाले एक मरीज ने यह पोस्टर बनाया है। लेकिन यह पोस्टर क्लिनिक में लगाए जाने पर राजनीतिक गलियारें में बहस छिड़ी हुई है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि भाजपा को खुश करने के लिए और अपनी प्रॉपर्टी को बचाने के लिए डॉक्टर साहब ऐसा ऑफर दे रहे हैं। जबकि डॉक्टर हाजरा का कहना है कि  पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बदलाव की उम्मीद के लिए वो ऐसा कर रहे हैं। उनका कहना है कि देखता हूं कि बंगाल के मरीजों को इलाज के लिए असम, ओडिशा और साउथ इंडिया जाना पड़ता है, लेकिन वहां से कोई भी इलाज कराने के लिए बंगाल नहीं आता। जिससे मुझे बहुत दुख होता है। 


उन्होंने आगे कहा कि मैं चाहता हूं कि यह ट्रेंड बदले। बाहर के लोग भी बंगाल में इलाज कराने के लिए पहुंचे। दरअसल डॉक्टर साहब ने जो पोस्टर क्लिनीक में लगाया है। उसमें उनका फोटो भी है, वो बीजेपी का गमछा पहने हुए नजर आ रहे है लेकिन खुद को भाजपा से जुड़े होने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि भाजपा उन्हें टिकट देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए सत्ता परिवर्तन के लिए लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित करने का यह तरीका इजाद किया। 


लेकिन टीएमसी का आरोप है कि भाजपा को खुश करने के लिए डॉक्टर साहब यह सब कर रहे हैं। टीएमसी ने डॉ. हाजरा पर धार्मिक आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। टीएमसी का कहना है कि डॉक्टर हाजरा ने अपनी प्राइवेट क्लिनिक में एक पोस्टर लगा रखा है, जिसमें वो खुद बीजेपी का गमछा ओढ रखे हैं। पोस्टर में यह लिखा है कि जय श्री राम बोलने वाले पेसेंट को डॉक्टर की फीस में 500 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. निर्मल माजी का कहना है कि अपनी संपत्ति बचाने के लिए और बीजेपी को खुश करने की कोशिश में डॉ. हाजरा लगे हैं। 

टैग्स