ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा: डोडा में सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 10 जवानों की मौत की खबर, 7 घायल

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सेना की बुलेटप्रूफ गाड़ी पर कुल 17 जवान सवार थे, जो चौकी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डोडा के खानी टॉप के पास ऊंचाई रहने के कारण सेना की गाड़ी फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गया और बड़ा हादसा हो गया।

जम्मू कश्मीर
हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMMU KASHMIR: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से आ रही है, जहां गुरुवार को सेना की गाड़ी गहरे खाई में गिर गयी। इस हादसे में 10 जवानों की मौत की खबर आ रही है, वही 7 जवानों के घायल होने की बात सामने आ रही है।


यह बड़ा हादसा डोडा के खानी टॉप के पास हुआ है, जहां सड़क से फिसलकर सेना की गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और सेना के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल जवानों को खाई से बाहर निकाला और इलाज के लिए उधमपुर के कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि सेना की बुलेटप्रूफ गाड़ी पर कुल 17 जवान सवार थे, जो चौकी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डोडा के खानी टॉप के पास ऊंचाई रहने के कारण सेना की गाड़ी फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गया और बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में सेना के 10 जवानों की मौत हो गयी वही 7 जवान बुरी तरह घायल हो गये।


आनन-फानन में घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया वही 10 जवानों के शव को बरामद किया गया। हादसे में जान गंवाने वाले सेना के जवानों के परिवारवालों को फोन पर इस घटना की सूचना दे दी गयी है। वही घायलों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से उधमपुर के कमांड हॉस्पिटल ले जाया गया है। जहां घायल जवानों का इलाज जारी है।