ब्रेकिंग
गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे

IRCTC Tatkal Ticket: 1 जुलाई से नहीं बुक कर पाएंगे तत्काल टिकट, IRCTC बंद करने जा रहा इन लोगों के अकाउंट; जानिए.. नए नियम

IRCTC Tatkal Ticket: IRCTC ने 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब केवल वही यात्री तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे जिनका IRCTC अकाउंट आधार से ऑथेंटिकेटेड होगा। जानिए पूरा प्रोसेस..

IRCTC Tatkal Ticket
प्रतिकात्मक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

IRCTC Tatkal Ticket: भारत में रोजाना लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं, जिनमें से अधिकतर यात्री रिजर्व कोच में सफर करना पसंद करते हैं क्योंकि यह सुविधा और आराम से भरपूर होता है। इसके लिए यात्रियों को पहले से ट्रेन टिकट बुकिंग करानी होती है। लोग यह बुकिंग रेलवे काउंटर या IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए करते हैं।


लेकिन कई बार यात्रा की योजना अचानक बनती है, ऐसे में लोग तत्काल टिकट का सहारा लेते हैं। इसी सुविधा को लेकर अब IRCTC ने एक बड़ा बदलाव किया है, जो 1 जुलाई 2025 से लागू होगा। IRCTC की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 1 जुलाई 2025 से सिर्फ वे यात्री ही तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे जिनका IRCTC अकाउंट आधार से ऑथेंटिकेटेड होगा। 


जिन यूजर्स ने अपने अकाउंट में आधार लिंक और ऑथेंटिकेशन नहीं किया है, उन्हें तत्काल टिकट बुक करने की सुविधा नहीं मिलेगी। IRCTC ने इस संबंध में मेल और नोटिफिकेशन के जरिए सभी यूजर्स को सूचना दे दी है। यह नियम IRCTC की वेबसाइट (www.irctc.co.in) और IRCTC रेल कनेक्ट मोबाइल ऐप दोनों पर लागू होगा।


यदि आपने अभी तक अपने IRCTC अकाउंट का आधार ऑथेंटिकेशन नहीं किया है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करें। My Account सेक्शन में जाएं। इसके बाद Authenticate User" ऑप्शन पर क्लिक करें। आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करें। ध्यान रहे, आपके आधार में वही मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए जो आपके पास है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता