ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

महिला दारोगा ने बेकाबू THAR से 4 लोगों को उड़ाया, एक की दर्दनाक मौत, एसपी ने किया सस्पेंड

जिस थार को वो चला रही थी उसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP04 ZW 7803 है। वही मृतक बाइक सवार की पहचान विजय के रूप में हुई है। जो अपने सगे भाई हृदेश के साथ कही जा रहे थे। तभी थार काल की तरह उन पर टूट पड़ा। हालांकि दूसरे भाई हृदेश की किसी तरह जान बच गयी

मध्यप्रदेश
दर्दनाक सड़क हादसा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: दूसरे को ट्रैफिक रूल्स सिखाने वाली पुलिस खुद वही गलती करती नजर आ रही है। दरअसल महिला दारोगा ने इतनी तेज रफ्तार में थार चलाया कि 4 लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वही 3 लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।


घटना इंदौर-भोपाल हाईवे की है जहां मध्य प्रदेश पुलिस की महिला दारोगा ने शुक्रवार की देर शाम अपनी बेकाबू तेज रफ्तार थार गाड़ी से 4 लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गये हैं। 


बताया जाता है कि दो लोग सड़क के किनारे कंबल की दुकान के अंदर बैठे हुए थे और बाइक पर सवार दो लोग जा रहे थे। तभी इसी दौरान अचानक लाल रंग की थार अनियंत्रित होकर इन लोगों को रौंदते हुए आग बढ़ गयी और फुटपाथ पर चढ़कर कंबल की दुकान में घुस गयी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां एक की मौत हो गयी जबकि तीन बुरी तरह घायल हो गये। 


थार गाड़ी को मध्य प्रदेश पुलिस की दारोगा किरण सिंह राजपूत चला रही थी। वह आष्टा थाने में तैनात है। जिस थार को वो चला रही थी उसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP04 ZW 7803 है। वही मृतक बाइक सवार की पहचान विजय के रूप में हुई है। जो अपने सगे भाई हृदेश के साथ कही जा रहे थे। तभी थार काल की तरह उन पर टूट पड़ा। हालांकि दूसरे भाई हृदेश की किसी तरह जान बच गयी लेकिन विजय को नर्मदा ट्रामा हॉस्पिटल के डॉक्टर नहीं बचा सके।


वही घायलों की पहचान उज्जैन निवासी गिरिधारी के 28 वर्षीय पुत्र वकील, महिदपुर निवासी मदन लाल के 16 वर्षीय पुत्र लखन, रातीबढ़ निवासी राजाराम के 40 वर्षीय पुत्र हृदेश राजोरिया के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने थार के मालिक के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस घटना के बाद एसपी ने महिला दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। 

टैग्स