ब्रेकिंग
आम और शाही लीची लेकर सिंगापुर पहुंचे लालू प्रसाद, रोहिणी आचार्य ने शेयर किया इमोशनल वीडियो; कहा- हमारे भगवान आए हैंबिहार में दर्दनाक हादसा: दो युवकों की डूबने से मौत, पोखर में नहाने के दौरान हुआ हादसाबिहार में बंगला पर गरमाई सियासत: राबड़ी देवी के चैलेंज पर आया JDU का जवाब, पूछा- इतनी संपत्ति, फिर सरकारी आवास की चिंता क्यों?Bihar Land Records: बिहार में जमीन मालिकों को बड़ी राहत, अब भू-अभिलेख पोर्टल से पुराने रिकॉर्ड की मिलेगी डिजिटल स्कैन कॉपीम्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग का गयाजी दौरा, राज्यपाल और मंत्री विजय सिन्हा ने किया स्वागतआम और शाही लीची लेकर सिंगापुर पहुंचे लालू प्रसाद, रोहिणी आचार्य ने शेयर किया इमोशनल वीडियो; कहा- हमारे भगवान आए हैंबिहार में दर्दनाक हादसा: दो युवकों की डूबने से मौत, पोखर में नहाने के दौरान हुआ हादसाबिहार में बंगला पर गरमाई सियासत: राबड़ी देवी के चैलेंज पर आया JDU का जवाब, पूछा- इतनी संपत्ति, फिर सरकारी आवास की चिंता क्यों?Bihar Land Records: बिहार में जमीन मालिकों को बड़ी राहत, अब भू-अभिलेख पोर्टल से पुराने रिकॉर्ड की मिलेगी डिजिटल स्कैन कॉपीम्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग का गयाजी दौरा, राज्यपाल और मंत्री विजय सिन्हा ने किया स्वागत

Indian Defence Weapon: भारत के इन धांसू हथियारों पर अब दुनिया भर की नजर, खरीदने की मची होड़

Indian Defence Weapon: भारत के इन घातक हथियारों की डिमांड दुनिया भर में। कई देश बने खरीददार, कई अभी भी कतार में हैं..

Indian Defence Weapon
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Indian Defence Weapon: भारत अब रक्षा क्षेत्र में सिर्फ आत्मनिर्भर ही नहीं, बल्कि वैश्विक निर्यातक बन चुका है। वित्त वर्ष 2024-25 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 23,622 करोड़ रुपये (लगभग 2.8 बिलियन डॉलर) तक पहुंच गया है। साथ ही 85 से अधिक देशों को हथियार बेचे गए हैं। सरकार का लक्ष्य 2029 तक 50,000 करोड़ रुपये का निर्यात है। फिलीपींस, आर्मेनिया, वियतनाम, इंडोनेशिया और UAE जैसे देश भारतीय हथियारों के बड़े खरीदार बन रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको उन 5 खतरनाक हथियारों के बारे में बताने जा रहे जिनकी दुनिया में सबसे ज्यादा डिमांड है।


1. ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल 

भारत-रूस की संयुक्त कंपनी ब्रह्मोस एयरोस्पेस की यह मिसाइल दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। रेंज 290 किमी (नई वर्जन में 800 किमी तक), स्पीड माच 2.8। यह जहाज, पनडुब्बी, जमीन और हवा से लॉन्च हो सकती है। फिलीपींस ने 375 मिलियन डॉलर में इसके तीन बैटरी खरीदे हैं। इंडोनेशिया, वियतनाम, UAE और मलेशिया भी बातचीत कर रहे हैं।


2. पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर 

DRDO का यह स्वदेशी सिस्टम एक साथ 12 रॉकेट दाग सकता है। रेंज 75 किमी तक है और GPS गाइडेड भी है। आर्मेनिया पहले ही इसे बड़ी मात्रा में खरीद चुका है। फ्रांस, अफ्रीकी और दक्षिण अमेरिकी देशों में भी इसकी डिमांड है। इसका एक बैटरी 40 सेकंड में दुश्मन के बड़े इलाके को तबाह कर सकता है।


3. तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट  

यह HAL का स्वदेशी सुपरसोनिक फाइटर जेट है। इसकी स्पीड माच 1.8 है, यह हवा से हवा और जमीन पर हमला कर पाने में सक्षम है। अर्जेंटीना, मलेशिया, फिलीपींस, नाइजीरिया और मिस्र से बातचीत चल रही है। HAL ने 6 अन्य देशों से भी तेजस के बारे में चर्चा की है। कम रखरखाव और कम कीमत इसे आकर्षक बनाता है। भारतीय वायुसेना में अभी 40 से ज्यादा तेजस उड़ान भर रहे हैं।


4. आकाश एयर डिफेंस सिस्टम  

यह DRDO का मीडियम रेंज सर्फेस टू एयर मिसाइल सिस्टम है। इसकी रेंज 25-45 किमी है और यह हर मौसम में बखूबी काम करता है। यह एक साथ कई टारगेट ट्रैक कर उस पर हमला कर सकता है। आर्मेनिया ने भारत से इसकी बड़ी डील की है। सऊदी अरब, वियतनाम, केन्या और फिलीपींस भी इसमें रुचि दिखला रहे। 


5. अर्जुन टैंक और धनुष तोप

अर्जुन MBT एक 120mm गन है, नाइट विजन के साथ यह हर इलाके में किसी भी वक़्त तबाही मचा सकता है। अफ्रीकी देशों में भी इसका ट्रायल हुआ है।


धनुष: बोफोर्स का यह एक अपग्रेडेड वर्जन है और इसकी रेंज 38 किमी तक बताई जाती है। नेपाल, म्यांमार और वियतनाम में इसकी खूब डिमांड है। अर्जुन और धनुष दोनों मिलकर जमीनी युद्ध में दुश्मन को नेस्तनाबूद कर सकते हैं।