ब्रेकिंग
पुलिस को देखते ही भागे दो शख्स... तलाशी ली तो खुल गया बड़ा राज, 37 गोलियां और 2 कट्टे बरामदआरक्षण पर NDA में बढ़ी तकरार: चिराग पासवान बोले- बदलाव चाहिए तो पहले खुद पद छोड़ें मांझी और संतोष सुमनअवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की निर्मम हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर घर के पास शव को दफनायागोपालगंज में दर्दनाक हादसा: शौचालय की टंकी में उतरे 4 कामगार, दम घुटने से मौत; बचाने गया युवक भी बेहोशनेपाल में बाढ़ के बीच भारत-नेपाल सीमा पर पशु तस्करी का खुलासा, 10 भैंस और 2 गाय बरामद; 3 तस्कर गिरफ्तारपुलिस को देखते ही भागे दो शख्स... तलाशी ली तो खुल गया बड़ा राज, 37 गोलियां और 2 कट्टे बरामदआरक्षण पर NDA में बढ़ी तकरार: चिराग पासवान बोले- बदलाव चाहिए तो पहले खुद पद छोड़ें मांझी और संतोष सुमनअवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की निर्मम हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर घर के पास शव को दफनायागोपालगंज में दर्दनाक हादसा: शौचालय की टंकी में उतरे 4 कामगार, दम घुटने से मौत; बचाने गया युवक भी बेहोशनेपाल में बाढ़ के बीच भारत-नेपाल सीमा पर पशु तस्करी का खुलासा, 10 भैंस और 2 गाय बरामद; 3 तस्कर गिरफ्तार

Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार

Delhi Blast Case: दिल्ली सरकार ने लाल किले के पास हुए कार धमाके में मारे गए, घायलों और गंभीर रूप से घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया। मृतकों के परिवार को 10 लाख, गंभीर घायलों को 2 लाख और स्थायी रूप से अक्षम पीड़ितों को 5 लाख की राशि दी जाएगी।

Delhi Blast Case
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Delhi Blast Case: दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके के बाद दिल्ली सरकार ने मृतक, घायलों और गंभीर रूप से घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना पूरे शहर को स्तब्ध कर गई है। 


उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में दिल्ली सरकार की गहरी संवेदनाएँ उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो इस घटना में घायल हुए हैं। सीएम ने आगे बताया कि सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और तत्काल राहत के लिए संवेदनशील निर्णय लिया गया है। 


दिल्ली सरकार की तरफ से मृतक के परिवारों को 10 लाख, स्थायी रूप से अक्षम व्यक्तियों को 5 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख की राशि दी जाएगी। सीएम ने यह भी कहा कि घायलों का समुचित और गुणवत्तापूर्ण इलाज सरकार की जिम्मेदारी होगी। 


उन्होंने शांति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है और सभी पीड़ितों एवं उनके परिवारों के साथ खड़ा है। इस बीच, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि सिक्योरिटी कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन 12 नवंबर को भी बंद रहेगा। बाकी सभी स्टेशन सामान्य रूप से चालू हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता