ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

CBI के कस्टडी से 45 करोड़ रुपए का सोना गायब, कोर्ट ने दिया जांच का आदेश

DESK: सीबीआई ने छापेमारी के दौरान 400 किलो सोना बरामद किया था. लेकिन इसमें से 103 किलो सोना गायब हो गया है. गायब सोने की कीमत 45 करोड़ रुपए हैं. इसके बाद कोर्ट ने जांच का आदेश

CBI के कस्टडी से 45 करोड़ रुपए का सोना गायब, कोर्ट ने दिया जांच का आदेश
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: सीबीआई ने छापेमारी के दौरान 400 किलो सोना बरामद किया था. लेकिन इसमें से 103 किलो सोना गायब हो गया है. गायब सोने की कीमत 45 करोड़ रुपए हैं. इसके बाद कोर्ट ने जांच का आदेश दे दिया है. यह मामला चेन्नई का है. 

बताया जा रहा है कि बरामद सोना सीबीआई के सेफ कस्टडी में रखा गया था. लेकिन वहां से सोना गायब हो गया है. जिसके बाद मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सीबी-सीबीआई को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. 

2012 में हुई थी छापेमारी

सीबीआई ने 2012 में चेन्नई में सुराना कॉर्पोरेशन लिमिटेड के दफ्तर में छापा मारा था. इस छापेमारी में 400.5 किमी सोने की ईंट और आभूषण जब्त किया था. उसके बाद सभी को सीबीआई के सेफ में रखा गया था. उसके बाद सेफ और वॉल्ट्स की 72 चाभियों को चेन्नई की प्रिसिंपल स्पेशल कोर्ट को सौंप दिया गया था .इसको लेकर सीबीआई का कहना है कि जब्त किए जाने के दौरान सोने का वजन इकट्ठा किया गया था, वही, एसबीआई और सुराना के बीच कर्ज निपटारे को लेकर नियुक्त किए गए लिक्विडेटर को सौंपते समय वजन अलग-अलग किया गया और वजन में अंतर की यही वजह हो सकती है. लेकिन कोर्ट को इस पर यकीन नहीं हुआ और जांच का आदेश दिया है.