ब्रेकिंग
राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल

ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आगरा तक पहुंच गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय नगर स्थित उनके पैतृक आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

Gyanesh Kumar
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन अब उनके आगरा स्थित पैतृक आवास तक पहुंच गया है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगरा की विजय नगर कॉलोनी स्थित उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान घर की दीवारों और गेट पर कालिख पोती गई और स्प्रे व पेंट से आपत्तिजनक नारे लिखे गए।



कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय नगर स्थित ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास के बाहर पहुंचकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने दीवारों और गेट पर कालिख पोती तथा वहां चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लिखे। बताया गया कि प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव के साथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन में मुकेश धनगर, शाहबाज और उमेश शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई है।



घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दीवारों और गेट पर लिखे नारों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। साथ ही प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कांग्रेस ने इससे पहले लखनऊ स्थित निर्वाचन कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया था। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



लखनऊ में प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से इन प्रदर्शनों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों और 'वोट चोरी' के आरोपों के विरोध के तौर पर पेश किया जा रहा है।



कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए हैं। पार्टी की ओर से देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने लखनऊ में बारिश के बावजूद प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं का आभार जताया और इसे 'वोट चोरी' के खिलाफ प्रदर्शन बताया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता