ब्रेकिंग
अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, JCB से दीवार गिरने पर महिला घायल... गुस्साए परिजनों ने किया पथराव✦कपड़ों की आड़ में चंडीगढ़ से बिहार लाई जा रही थी शराब... सिवान में 9600 बोतलों के साथ कंटेनर जब्त✦कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, JCB से दीवार गिरने पर महिला घायल... गुस्साए परिजनों ने किया पथराव✦कपड़ों की आड़ में चंडीगढ़ से बिहार लाई जा रही थी शराब... सिवान में 9600 बोतलों के साथ कंटेनर जब्त✦कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा: 10 वेब सीरीज और 3 भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस गिरफ्तार

बार और रेस्टोरेंट में छापेमारी के दौरान वेब सीरीज और 3 भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी एक अभिनेत्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौके से दो महिलाओं को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

महाराष्ट्र न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने सेक्स रैकेट के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। बार और रेस्टोरेंट में छापेमारी कर एक अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभिनेत्री हिंदी वेब सीरीज और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है। करीब 10 वेब सीरीज और 3 भोजपुरी फिल्मों में वह अभिनय कर चुकी है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को भी रेस्क्यू किया है।


ठाणे पुलिस के अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम प्रकोष्ठ को यह सूचना मिली थी कि वागले एस्टेट इलाके के एक बार और रेस्टोरेंट में महिलाओं और युवतियों को कथित तौर पर देह व्यापार के लिए लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले की पुष्टि के लिए जाल बिछाया। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस टीम ने बताए गए बार और रेस्टोरेंट में कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने अभिनेत्री को गिरफ्तार किया और मौके से दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला।


25 हजार रुपये में ग्राहक से डील का आरोप

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में यह बात सामने आया है कि अभिनेत्री कथित तौर पर प्रत्येक ग्राहक से 25 हजार रुपये लेती थी। आरोप है कि इसमें से 10 हजार रुपये महिलाओं को दिए जाते थे, जबकि 15 हजार रुपये वह खुद रखती थी। पुलिस अब इस कथित लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड और आर्थिक गतिविधियों की जांच कर रही है।


महिलाओं को नेटवर्क तक कैसे लाया गया, जांच जारी

पुलिस ने रेस्क्यू की गई दोनों महिलाओं के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि उन्हें इस नेटवर्क तक किस तरह लाया गया और क्या उन्हें किसी तरह का लालच या प्रलोभन दिया गया था।


पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार अभिनेत्री की नेटवर्क में वास्तविक भूमिका क्या थी और उसके अलावा इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही अब तक कितनी महिलाओं को कथित तौर पर इस नेटवर्क से जोड़ा गया और कितने रुपये का लेन-देन हुआ, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।


इस मामले में श्रीनगर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम (PITA) के तहत कार्रवाई की है। मामले में आगे की जांच जारी है।