ब्रेकिंग
पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत

गुजरात में बड़ा हादसा: केमिकल कंपनी का बॉयलर फटने से 3 की मौत, 24 घायल

धमाके में 3 लोगों की मौत और 24 घायल हुए, जबकि आसपास की चार कंपनियों को भी नुकसान पहुंचा। फायर ब्रिगेड की 6 टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।

बिहार
बॉयलर फटने से मौत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GUJARAT: गुजरात के भरूच जिले में बड़ा हादसा हो गया। इंडस्ट्रियल एरिया जीआईडीसी स्थित विशाल फार्मा नामक केमिकल कंपनी में बॉयलर फटने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को भरूच के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सायखा गांव के पास स्थित विशाल फार्मा कंपनी में मंगलवार की रात करीब ढाई बजे हुई। बॉयलर फटने के बाद प्लांट में भीषण आग लग गई। विस्फोट इतना तेज था कि इसकी गूंज दूर तक सुनाई दी और आसपास की चार कंपनियों को भी भारी नुकसान हुआ।


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। रातभर चले अभियान के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन अभी भी मलबे को हटाने और लापता कर्मचारियों की तलाश का काम जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।


इस बीच, सायखा गांव के सरपंच जयवीर सिंह ने हादसे के लिए कंपनी प्रबंधन और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह कंपनी बिना आवश्यक अनुमति के संचालित की जा रही थी, फिर भी प्रशासन ने कभी कार्रवाई नहीं की। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

टैग्स