ब्रेकिंग
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦निगरानी की गिरफ्त में आया भ्रष्ट पंचायत रोजगार सेवक, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार... रूस की जूली ने थामा भागलपुर के राहुल का हाथ, अब बिहार में बजेगी शहनाई✦बिहार में गांजा तस्करी का खेल, लग्जरी कार में बने तहखाने से बड़ी खेप जब्त, सरगना समेत 3 गिरफ्तार✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦निगरानी की गिरफ्त में आया भ्रष्ट पंचायत रोजगार सेवक, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार... रूस की जूली ने थामा भागलपुर के राहुल का हाथ, अब बिहार में बजेगी शहनाई✦बिहार में गांजा तस्करी का खेल, लग्जरी कार में बने तहखाने से बड़ी खेप जब्त, सरगना समेत 3 गिरफ्तार✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे

कई चुनाव हार चुके राहुल गांधी, भाजपा के मंत्री ने कसा तंज, कहा..वो बब्बर शेर होते तो ढेर ना होते

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी के ‘बब्बर शेर’ वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अगर वे शेर होते तो चुनाव में बार-बार हार का सामना नहीं करते।

हरियाणा न्यूज
राहुल गांधी पर पलटवार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: हरियाणा में भाजपा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए विज ने कहा कि वो कई चुनाव हार चुके हैं, राहुल गांधी यदि बब्बर शेर होते तो ढेर नहीं होते। 


दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डर नहीं लगता है, बल्कि मोदी जी को कांग्रेस से डर लगता है,  क्योंकि बब्बर शेर उन्हें पकड़ लेगा और कार्रवाई होगी। राहुल गांधी के इसी बयान पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने तंज कसा। कहा कि यही कारण है कि राहुल गांधी हर राज्य में ढेर हो रहे है। वो अभी तक कई चुनाव हार चुके हैं। अगर राहुल गांधी खुद बब्बर शेर होते तो इस तरह ढेर न होते। जबकि बीजेपी हमेशा हर चुनाव के लिए तैयार रहती है।


हरियाणा के मंत्री यही नहीं रुकते हैं वो आगे कहते हैं कि बीजेपी का कार्यकर्ता 365 दिन जनता के बीच रहता है, जबकि विपक्षी पार्टियां केवल चुनाव के वक्त ही दिखती है। देश की जनता यह सब जानती है। जिस तरह पिछले चुनावों में जनता ने बीजेपी को जीत दिलाई उसी तरह आगामी नगर निगम चुनाव में भी बीजेपी के पक्ष में वोट देगी और फिर से कमल खिलेगा। 

कई चुनाव हार चुके राहुल गांधी, भाजपा के मंत्री ने कसा तंज, कहा..वो बब्बर शेर होते तो ढेर ना होतेकई चुनाव हार चुके राहुल गांधी, भाजपा के मंत्री ने कसा तंज, कहा..वो बब्बर शेर होते तो ढेर ना होते