ब्रेकिंग
पूर्णिया में रोजगार मेले का भव्य आयोजन, पप्पू यादव ने किया 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का दावाबिहार में दर्दनाक हादसा: सोन नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, एक को लोगों ने बचाया; 2 की तलाश जारीनो एंट्री में भी धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रक! पैसे लेकर गाड़ियां पास करा रही ट्रैफिक पुलिस, चेक पोस्ट का वीडियो वायरलपाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, दरवाजे के पास बैठा यात्री घायल; रेल पुलिस ने शुरू की कार्रवाईसमय रैना पर भड़के युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह, बोले- औकात में रहो, बिहार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगेपूर्णिया में रोजगार मेले का भव्य आयोजन, पप्पू यादव ने किया 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का दावाबिहार में दर्दनाक हादसा: सोन नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, एक को लोगों ने बचाया; 2 की तलाश जारीनो एंट्री में भी धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रक! पैसे लेकर गाड़ियां पास करा रही ट्रैफिक पुलिस, चेक पोस्ट का वीडियो वायरलपाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, दरवाजे के पास बैठा यात्री घायल; रेल पुलिस ने शुरू की कार्रवाईसमय रैना पर भड़के युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह, बोले- औकात में रहो, बिहार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

Pahalgam Attack: गृहमंत्री अमित शाह ने जारी कर दिया ऐसा आदेश, भारत में मौजूद हर पाकिस्तानी को बिल से आना होगा बाहर

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार लगातार सख्त फैसले ले रही है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक ऐसा आदेश जारी कर दिया है कि भारत में मौजूद हर पाकिस्तानी को सामने आना पड़ेगा और उन्हों वापस पाकिस्तान लौटना पड़ेगा.

Pahalgam Attack
अमित शाह का बड़ा आदेश
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इस हमले के तुरंत बाद, भारत सरकार ने लगातार कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (CCS) की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त फैसले लिए गए। इसके तहत भारत ने 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी मौजूदा वैध वीजा रद्द करने का निर्णय लिया। साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों को जारी मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे।


गृह मंत्रालय ने हमले के अगले ही दिन पाकिस्तानी वीजा स्थगित करने का आदेश दिया और भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ने का निर्देश दिया। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक में फैसला किया कि पाकिस्तान से जुड़े सभी वीजा रद्द कर दिए जाएं और देश में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकाला जाए।


सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की और उन्हें निर्देश दिया कि वे अपने-अपने राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और उनकी शीघ्र पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। इस बीच, विदेश मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया कि वीजा रद्द करने का फैसला हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को पहले से जारी दीर्घकालिक वीजा (LTV) पर लागू नहीं होगा, और उनके वीजा वैध बने रहेंगे।


इसके अलावा, विदेश मंत्रालय ने भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों से वीजा अवधि समाप्त होने से पहले देश छोड़ने को कहा है। साथ ही, भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा न करने की सलाह दी गई है, और पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों से जल्द स्वदेश लौटने की अपील की गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता