ब्रेकिंग
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूजBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...Bihar Cabinet Meeting: बिहार के एक और शहर में सेटेलाइट टाउनशिप, कमिश्नर को मिला बड़ा जिम्मा..बनाया गया प्राधिकार का अध्यक्ष सम्राट कैबिनेट की बैठक में 45 एजेंडों पर मुहर, शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बनी नई नीति..भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर न्यायिक आयोग का गठनराबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूजBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...Bihar Cabinet Meeting: बिहार के एक और शहर में सेटेलाइट टाउनशिप, कमिश्नर को मिला बड़ा जिम्मा..बनाया गया प्राधिकार का अध्यक्ष सम्राट कैबिनेट की बैठक में 45 एजेंडों पर मुहर, शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बनी नई नीति..भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर न्यायिक आयोग का गठन

Bihar Election Result 2025: ‘बिहार के लोगों ने तो गर्दा उड़ा दिया’, पीएम मोदी ने गमछा लहराकर मतदाताओं का जताया आभार

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव रुझानों में एनडीए को भारी बढ़त, बीजेपी 90 से अधिक सीटों पर आगे; प्रधानमंत्री मोदी ने जीत को जनता का जनादेश बताया।

Bihar Election Result 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के ताज़ा रुझानों में एनडीए ने “160 पार” का आंकड़ा हासिल कर लिया है। 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए आवश्यक 121 सीटों से कहीं आगे गठबंधन बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन अपने पिछले प्रदर्शन से भी पिछड़ता दिख रहा है।


सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना में पोस्टल बैलेट ने प्रारंभिक दौर में ही नीतीश कुमार नेतृत्व वाले एनडीए को बढ़त दिला दी। एनडीए की बढ़त के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 


इस दौरान उन्होंने गमछा लहराकर समर्थकों का अभिवादन किया। कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने “छठी मईया की जय” के नारे के साथ शुरुआत की। 


उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने “गर्दा उड़ा दिया” और एनडीए की मेहनत को स्वीकार करते हुए फिर से जनादेश दिया है। उन्होंने दावा किया कि बिहार ने स्पष्ट संदेश दे दिया है— “फिर एक बार NDA सरकार।”


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को सबसे बड़ा जनादेश दिया है। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को नमन करते हुए कहा कि कुछ दलों के तुष्टिकरण आधारित MY फार्मूले के मुकाबले जनता ने इस बार नया, सकारात्मक MY फार्मूला चुना है— महिला और यूथ।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता