ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव के रूझानों से पड़ोसी राज्य की सियासत गरमाई, अखिलेश यादव ने बताया क्यों हुई महागठबंधन की दुर्गति

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव परिणाम 2025 में महागठबंधन की करारी हार के बीच अखिलेश यादव और कांग्रेस ने SIR सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रुझानों में एनडीए 200 से अधिक सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 40 के आसपास सिमटा हुआ है।

Bihar Election Result 2025
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election Result 2025: बिहार के चुनावी रूझानों में नीतीश कुमार जोरदार वापसी करते दिख रहे हैं। एनडीए दो सौ से भी सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बिहार में महागठबंधन की दुर्गति पर पड़ोसी राज्य की सियासत भी गरमा गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने महागठबंधन की हार का ठीकरा एसआईआर पर फोड़ा है।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इसका ठीकरा SIR सिस्टम पर फोड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में “एसआईआर ने खेल कर दिया”, लेकिन अब यह खेल बंगाल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश सहित किसी भी राज्य में नहीं हो पाएगा। शुक्रवार सुबह से जारी मतगणना में महागठबंधन भारी अंतर से पीछे चल रहा है, जबकि एनडीए प्रचंड जीत की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है।


रुझानों के अनुसार, एनडीए 200 से अधिक सीटों पर आगे है जबकि महागठबंधन केवल 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी का अब तक खाता नहीं खुला है, जबकि कुछ अन्य सीटों पर स्वतंत्र और छोटे दल आगे चल रहे हैं। हालांकि ये आंकड़े शुरुआती रुझान हैं और मतगणना पूरी होने तक बदलाव संभव है।


महागठबंधन की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि “बिहार में जो खेल SIR ने किया है, वह अब बंगाल, तमिलनाडु, यूपी और अन्य राज्यों में नहीं हो पाएगा क्योंकि इस चुनावी साजिश का भंडाफोड़ हो चुका है। हमारा PPTV, यानी PDA प्रहरी, अब चौकन्ना रहकर भाजपा के मंसूबों को नाकाम करेगा।”


कांग्रेस ने भी हार के लिए SIR को जिम्मेदार ठहराया। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एएनआई से कहा है कि “शुरुआती रुझानों में लगता है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता बिहार की जनता पर भारी पड़ रहे हैं। आगे पता चलेगा कि बिहार की जनता भारी पड़ेगी या वे। वोट चोरी के बावजूद लोगों ने हिम्मत दिखाई है।”


इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने एक्स पर लिखा कि “जो मेरा शक था वही हुआ। 62 लाख वोट कटे, 20 लाख जुड़े और उनमें से 5 लाख वोट बिना SIR फॉर्म भरे जोड़ दिए गए। ज़्यादातर वोट गरीब, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के कटे। EVM पर भी शंका बनी हुई है। कांग्रेस को अपने संगठन पर ध्यान देना होगा क्योंकि अब चुनाव रैली का नहीं, मतदान केंद्र पर जनसंपर्क का है।” 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता