ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

Bihar Election Counting 2025: राघोपुर हाई प्रोफाइल सीट से तेजस्वी यादव के लिए बुरी खबर, जानिए.. NDA उम्मीदवार का हाल

Bihar Election Counting 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की राघोपुर सीट पर हाई प्रोफाइल मुकाबला जारी है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी के सतीश कुमार बढ़त बनाए हुए हैं।

Bihar Election Counting 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election Counting 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रूझानों में बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनती दिख रही है हालांकि नतीजे कुछ भी हो सकते हैं। कई हाई प्रोफाइल सीट पर महागठबंधन बढ़त बने हुए है तो कई सीटों पर एनडीए आगे है। वहीं कुछ अन्य दलों के उम्मीदवार भी टक्कर दे रहे हैं।


राघोपुर की हाई प्रोफाइल सीट से लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की लिए बुरी खबर है। तेजस्वी यादव शुरुआत में तो आगे चल रहे थे लेकिन चुनाव आय़ोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक वह पिछड़ गए हैं। एनडीए उम्मीदवार बीजेपी के सतीश कुमार 12230 वोट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।


वहीं तेजस्वी यादव को अबतक कुल 10957 वोट मिले हैं। वह बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार से 1273 वोट से पीछे चल रहे हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार बलिराम सिंह 310 वोट के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं जबकि जन सुराज पार्टी के चंचल कुमार 263 मतों के साथ चौथे नंबर पर चल रहे हैं।


वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजू कुमार पांचवे और एनसीपी कैंडिडेट अनिल सिंह छठे नंबर पर हैं। इस सीट से कुछ क्षेत्रीय दलों के साथ कई निर्दलीय उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अब देखना होगा कि छपरा विधानसभा की जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता