ब्रेकिंग
'बाबू, तुमसे ही शादी करूंगा...' कहकर नौवीं की छात्रा को घर से भगाया, फिर नकदी और गहने लेकर फरार हुआ युवक✦दहेज में THAR की डिमांड पड़ी भारी, लड़की वालों ने खिलौने वाली गाड़ी देकर कैंसिल कर दी शादी✦विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट: क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत लगभग पूरी, इस दिन से फिर शुरू होगा वाहनों का परिचालन✦बिहार में शिक्षक की गलती पर हेडमास्टर भी भुगतेंगे सजा! ACS CK अनिल के आदेश से सरकारी स्कूलों में मचेगा हड़कंप✦बिहार के इन जिलों को मिलेगा बड़ा तोहफा... 3,300 करोड़ की लागत से बनेगा 89 KM लंबा फोरलेन, जानें कब से शुरू होगा निर्माण कार्य✦'बाबू, तुमसे ही शादी करूंगा...' कहकर नौवीं की छात्रा को घर से भगाया, फिर नकदी और गहने लेकर फरार हुआ युवक✦दहेज में THAR की डिमांड पड़ी भारी, लड़की वालों ने खिलौने वाली गाड़ी देकर कैंसिल कर दी शादी✦विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट: क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत लगभग पूरी, इस दिन से फिर शुरू होगा वाहनों का परिचालन✦बिहार में शिक्षक की गलती पर हेडमास्टर भी भुगतेंगे सजा! ACS CK अनिल के आदेश से सरकारी स्कूलों में मचेगा हड़कंप✦बिहार के इन जिलों को मिलेगा बड़ा तोहफा... 3,300 करोड़ की लागत से बनेगा 89 KM लंबा फोरलेन, जानें कब से शुरू होगा निर्माण कार्य

भूमि विवाद को लेकर मारपीट, दो पक्षों के बीच हुई झड़प में आधा दर्जन लोग घायल

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले के महुआ में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना मिलने पर महुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।



दरअसल, पूरा मामला महुआ थाना क्षेत्र के सुपौल टरीया पंचायत अंतर्गत गोपालपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि खेत की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। पहले दोनों तरफ से कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। 



दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। घटना के दौरान महिलाओं समेत कई लोग बीच-बचाव करते भी दिखाई दिए।इस झड़प में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की बात सामने आई है। 



घटना की जानकारी मिलते ही महुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद मारपीट के कारणों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट- मुन्ना खान, वैशाली

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता