ब्रेकिंग
Bihar Mining : बिहार की धरती में छिपा है करोड़ों का खजाना! जमुई-बांका के 3 खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामी, जानिए कहां कितना है भंडार✦Bihar News: कमरे में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी बहू... तभी पहुंच गई सास, फिर हो गया यह कांड✦कमरे में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी बहू... तभी पहुंच गई सास, दोनों ने सिर कूचकर उतार दिया मौत के घाट✦हत्याकांड में तीन सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा, कोर्ट ने 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया✦परिसीमन विधेयक पर विपक्ष का आखिरी दांव: स्टालिन को मनाने चेन्नई रवाना हुई INDIA गठबंधन की टीम; शरद पवार से भी करेगी मुलाकात✦ Bihar Mining : बिहार की धरती में छिपा है करोड़ों का खजाना! जमुई-बांका के 3 खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामी, जानिए कहां कितना है भंडार✦Bihar News: कमरे में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी बहू... तभी पहुंच गई सास, फिर हो गया यह कांड✦कमरे में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी बहू... तभी पहुंच गई सास, दोनों ने सिर कूचकर उतार दिया मौत के घाट✦हत्याकांड में तीन सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा, कोर्ट ने 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया✦परिसीमन विधेयक पर विपक्ष का आखिरी दांव: स्टालिन को मनाने चेन्नई रवाना हुई INDIA गठबंधन की टीम; शरद पवार से भी करेगी मुलाकात

CRPF जवान पर पत्नी की हत्या का आरोप, मायके वालों ने उठाए सवाल; ससुराल पक्ष बता रहा सुसाइड

बिहार के औरंगाबाद में CRPF जवान पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। महिला को गंभीर हालत में पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक CRPF जवान पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। पति-पत्नी के बीच विवाद और दहेज प्रताड़ना के आरोपों के बीच महिला की हालत गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। हालांकि, ससुराल पक्ष महिला की हालत को आत्महत्या से जोड़ रहा है, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।



पूरा मामला औरंगाबाद जिले के खुदवां थाना क्षेत्र के डेहरी मलहमा गांव का है। जानकारी के अनुसार, साल 2022 में हसपुरा प्रखंड के मनपुरा गांव निवासी विकास ने अपनी बहन की शादी डेहरी मलहमा गांव के रहने वाले रामप्रवेश शर्मा के बेटे सुधीर कुमार से धूमधाम से की थी। सुधीर कुमार CRPF में जवान हैं। महिला के मायके वालों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। धीरे-धीरे प्रताड़ना बढ़ती गई और शादी के चौथे साल तक मामला गंभीर हो गया।



परिजनों के मुताबिक, 28 नवंबर को महिला की हालत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए पटना के पारस अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इस घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद और गहरा गया है। ससुराल पक्ष का दावा है कि महिला ने आत्महत्या की है। वहीं, मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई और अब मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है।



फिलहाल इस मामले में मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट सामने आने के बाद महिला की हालत और मौत से जुड़ी परिस्थितियों को समझने में मदद मिल सकती है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।



इस घटना का सबसे भावुक पहलू यह है कि दंपती की महज दो साल की एक बेटी है। परिवार के अनुसार, बीते 20 नवंबर को ही बच्ची का जन्मदिन मनाया गया था। अब इस घटना ने मासूम बच्ची के भविष्य को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल महिला का परिवार न्याय की मांग कर रहा है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की अपील कर रहा है।

रिपोर्ट- नीतीश कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता