ब्रेकिंग
बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात: सनकी पिता ने 5 साल के मासूम बेटे की हसुआ से गला रेतकर की हत्या, पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला✦सरकारी अस्पताल में मां-बच्चे की मौत पर भारी बवाल, रातभर दरवाजा पीटते रहे परिजन, सुबह अंदर मिला दोनों का शव✦Bihar News: बिहार में अब 4 लाख सालाना कमाई वाले परिवारों को भी मिलेगा इलाज का पैसा? नीतीश नहीं, निशांत ने लिया बड़ा फैसला!✦दिल्ली में 3 हत्याएं कर काटी उम्रकैद, जेल से निकलते ही फिर किया ट्रिपल मर्डर; खगड़िया का सीरियल किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार✦यात्रीगण कृपया ध्यान दें... इस रूट की कई ट्रेनें दिसंबर से फरवरी तक रहेंगी रद्द, उपासना एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी✦बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात: सनकी पिता ने 5 साल के मासूम बेटे की हसुआ से गला रेतकर की हत्या, पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला✦सरकारी अस्पताल में मां-बच्चे की मौत पर भारी बवाल, रातभर दरवाजा पीटते रहे परिजन, सुबह अंदर मिला दोनों का शव✦Bihar News: बिहार में अब 4 लाख सालाना कमाई वाले परिवारों को भी मिलेगा इलाज का पैसा? नीतीश नहीं, निशांत ने लिया बड़ा फैसला!✦दिल्ली में 3 हत्याएं कर काटी उम्रकैद, जेल से निकलते ही फिर किया ट्रिपल मर्डर; खगड़िया का सीरियल किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार✦यात्रीगण कृपया ध्यान दें... इस रूट की कई ट्रेनें दिसंबर से फरवरी तक रहेंगी रद्द, उपासना एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी

बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात: सनकी पिता ने 5 साल के मासूम बेटे की हसुआ से गला रेतकर की हत्या, पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला

बिहार के दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते पिता पर अपने पांच वर्षीय बेटे की हसुआ से हत्या करने का आरोप है। आरोपी ने पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया और खुद को घायल कर लिया। पुलिस और FSL की टीम मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सकतपुर थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने ही पांच साल के मासूम बेटे की हसुआ से गला रेतकर हत्या कर दी। इस वारदात में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से जख्मी कर लिया। फिलहाल पति-पत्नी दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।



पूरी घटना सकतपुर थाना क्षेत्र की शेरपुर नारायणपुर पंचायत के दरगाह टोला की है। परिजन अमरजीत कुमार के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में पारिवारिक विवाद को इस खौफनाक घटना की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, वारदात के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।



घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) रेफर कर दिया गया।



मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने जांच के लिए जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घायलों की हालत में सुधार होने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी, ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके।



महज पांच साल के मासूम की इस तरह हत्या से पूरे गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर है। घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों में इस वारदात को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता