ब्रेकिंग
'बाबू, तुमसे ही शादी करूंगा...' कहकर नौवीं की छात्रा को घर से भगाया, फिर नकदी और गहने लेकर फरार हुआ युवक✦दहेज में THAR की डिमांड पड़ी भारी, लड़की वालों ने खिलौने वाली गाड़ी देकर कैंसिल कर दी शादी✦विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट: क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत लगभग पूरी, इस दिन से फिर शुरू होगा वाहनों का परिचालन✦बिहार में शिक्षक की गलती पर हेडमास्टर भी भुगतेंगे सजा! ACS CK अनिल के आदेश से सरकारी स्कूलों में मचेगा हड़कंप✦बिहार के इन जिलों को मिलेगा बड़ा तोहफा... 3,300 करोड़ की लागत से बनेगा 89 KM लंबा फोरलेन, जानें कब से शुरू होगा निर्माण कार्य✦'बाबू, तुमसे ही शादी करूंगा...' कहकर नौवीं की छात्रा को घर से भगाया, फिर नकदी और गहने लेकर फरार हुआ युवक✦दहेज में THAR की डिमांड पड़ी भारी, लड़की वालों ने खिलौने वाली गाड़ी देकर कैंसिल कर दी शादी✦विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट: क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत लगभग पूरी, इस दिन से फिर शुरू होगा वाहनों का परिचालन✦बिहार में शिक्षक की गलती पर हेडमास्टर भी भुगतेंगे सजा! ACS CK अनिल के आदेश से सरकारी स्कूलों में मचेगा हड़कंप✦बिहार के इन जिलों को मिलेगा बड़ा तोहफा... 3,300 करोड़ की लागत से बनेगा 89 KM लंबा फोरलेन, जानें कब से शुरू होगा निर्माण कार्य

दहेज में THAR की डिमांड पड़ी भारी, लड़की वालों ने खिलौने वाली गाड़ी देकर कैंसिल कर दी शादी

दहेज में THAR गाड़ी की मांग करना दूल्हे वालों को भारी पड़ गया। लड़की वालों ने दहेज में असली THAR की जगह खिलौने वाली प्लास्टिक कार थमा दी और रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया।

उत्तर प्रदेश न्यूज
दहेज लोभी बाप-बेटे को सिखाई सबक
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद दहेज लोभी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दहेज के खिलाफ सरकार अभियान चला रही है, इसके बावजूद लोग बेटे की शादी में दहेज की मांग करते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां दहेज में दूल्हे और उनके पिता को THAR चाहिए थी, लेकिन लड़की वालों ने ऐसी गाड़ी थमा दी कि दूल्हे के पिता देखते रह गए।


 सुबह से रात तक असली THAR का इंतजार होता रहा और रात 10 बजे हाथ में आई प्लास्टिक की खिलौना कार। इसके बाद लड़की के पिता ने रिश्ता तोड़ते हुए कह दिया- अब इसे ही चलाइए! हाथ में थामो...तुम्हें इंसान की जरूरत नहीं थी, तुम्हें कार की जरूरत थी...हमने तुम्हें कार दे दी है, इसे चलाना. मजे में रहियो, तुम अपने घर, हम अपने घर...


दहेज में THAR गाड़ी की मांग करना दूल्हे वालों को भारी पड़ गया। लड़की वालों ने दहेज में असली THAR की जगह खिलौने वाली प्लास्टिक कार थमा दी और रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया। इतना ही नहीं, लड़की के पिता ने दूल्हे के पिता से साफ कह दिया कि उन्हें इंसान नहीं, कार चाहिए थी, इसलिए अब इसी खिलौना कार को लेकर अपने घर जाइए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


दरअसल, यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर और परतापुर थाना क्षेत्र के सौलाना गांव से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, ज्ञानपुर निवासी शमशेर के बेटे की शादी सौलाना गांव निवासी बब्बर की बेटी से तय हुई थी। करीब पांच महीने पहले दोनों परिवारों के बीच रिश्ता तय हुआ था। सगाई के दौरान लड़की वालों ने दहेज का सामान और एक लाख रुपये नकद भी दिए थे।


बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले लड़की के पिता बब्बर ने अपनी जमीन बेची थी। इसकी जानकारी दूल्हे पक्ष को मिली तो उन्होंने दहेज में THAR गाड़ी की मांग रख दी। लड़की के पिता ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन दूल्हे पक्ष के लोग अपनी मांग पर अड़े रहे।


रात 10 बजे थमाई खिलौना THAR

इसके बाद लड़की वालों ने शनिवार को दूल्हे पक्ष को लालखत की रस्म के लिए अपने घर बुलाया। बताया जा रहा है कि दूल्हे वाले सुबह से रात तक THAR गाड़ी मिलने का इंतजार करते रहे। लेकिन रात करीब 10 बजे लड़की के पिता ने उन्हें असली गाड़ी की जगह प्लास्टिक की खिलौना कार थमा दी और शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया।


इस दौरान लड़की के पिता ने दूल्हे के पिता से कहा कि उन्हें इंसान की जरूरत नहीं थी, बल्कि कार चाहिए थी। इसलिए उन्होंने कार दे दी है। अब इसे चलाइए और अपने घर जाइए। उन्होंने साफ कर दिया कि शादी कैंसिल कर दी गई है और सगाई भी वापस ले ली गई है।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरे घटनाक्रम का करीब डेढ़ मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की के पिता खिलौना कार दूल्हे के पिता को देते हुए अपनी नाराजगी जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। इस अनोखे अंदाज में शादी तोड़ने की घटना की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।


वहीं, इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। भावनपुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर मिलती है तो तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।

टैग्स