ब्रेकिंग
'बाबू, तुमसे ही शादी करूंगा...' कहकर नौवीं की छात्रा को घर से भगाया, फिर नकदी और गहने लेकर फरार हुआ युवक✦दहेज में THAR की डिमांड पड़ी भारी, लड़की वालों ने खिलौने वाली गाड़ी देकर कैंसिल कर दी शादी✦विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट: क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत लगभग पूरी, इस दिन से फिर शुरू होगा वाहनों का परिचालन✦बिहार में शिक्षक की गलती पर हेडमास्टर भी भुगतेंगे सजा! ACS CK अनिल के आदेश से सरकारी स्कूलों में मचेगा हड़कंप✦बिहार के इन जिलों को मिलेगा बड़ा तोहफा... 3,300 करोड़ की लागत से बनेगा 89 KM लंबा फोरलेन, जानें कब से शुरू होगा निर्माण कार्य✦'बाबू, तुमसे ही शादी करूंगा...' कहकर नौवीं की छात्रा को घर से भगाया, फिर नकदी और गहने लेकर फरार हुआ युवक✦दहेज में THAR की डिमांड पड़ी भारी, लड़की वालों ने खिलौने वाली गाड़ी देकर कैंसिल कर दी शादी✦विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट: क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत लगभग पूरी, इस दिन से फिर शुरू होगा वाहनों का परिचालन✦बिहार में शिक्षक की गलती पर हेडमास्टर भी भुगतेंगे सजा! ACS CK अनिल के आदेश से सरकारी स्कूलों में मचेगा हड़कंप✦बिहार के इन जिलों को मिलेगा बड़ा तोहफा... 3,300 करोड़ की लागत से बनेगा 89 KM लंबा फोरलेन, जानें कब से शुरू होगा निर्माण कार्य

'बाबू, तुमसे ही शादी करूंगा...' कहकर नौवीं की छात्रा को घर से भगाया, फिर नकदी और गहने लेकर फरार हुआ युवक

Bihar Love Affair Case: बिहार के भोजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मां पर ही अपने 14 साल के बेटे की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। आखिर एक मां अपने...

'बाबू, तुमसे ही शादी करूंगा...' कहकर नौवीं की छात्रा को घर से भगाया, फिर नकदी और गहने लेकर फरार हुआ युवक
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Love Affair Case: मुजफ्फरपुर में नौवीं कक्षा की छात्रा को शादी का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि साहेबगंज के एक युवक ने छात्रा को अपने भरोसे में लेकर घर में रखे तीन लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने ले लिए. इसके बाद वह छात्रा को कांटी थाना क्षेत्र में एनएच किनारे छोड़कर फरार हो गया. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद छात्रा को बरामद किया. घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं.


मामला ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का ननिहाल छात्रा के घर के ठीक बगल में है. इसी वजह से उसका मोहल्ले में आना-जाना लगा रहता था. इसी दौरान उसकी पहचान छात्रा से हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी. आरोप है कि युवक ने छात्रा को शादी का भरोसा दिलाकर अपने जाल में फंसा लिया.


घर से तीन लाख रुपये और गहने लेकर निकली छात्रा

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को युवक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर घर से बुलाया. उसके भरोसे में आकर छात्रा घर में रखे तीन लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने लेकर उसके साथ चली गई. इसके बाद युवक उसे दिनभर अलग-अलग जगहों पर घुमाता रहा. इसी दौरान आरोपी ने छात्रा के पास मौजूद नकदी और गहने अपने कब्जे में ले लिए.


कांटी में एनएच किनारे छोड़कर हुआ फरार

आरोप है कि नकदी और गहने लेने के बाद युवक छात्रा को कांटी थाना क्षेत्र में एनएच किनारे छोड़कर फरार हो गया. अचानक अकेली रह गई छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई. काफी देर तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी.


खोजबीन के दौरान परिजन कांटी थाना क्षेत्र पहुंचे, जहां से छात्रा को बरामद कर घर लाया गया. घर पहुंचने के बाद छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया.


परिजनों का कहना है कि इस मामले में संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी. वे आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे. फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार, परिवार शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में है.