ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट: क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत लगभग पूरी, इस दिन से फिर शुरू होगा वाहनों का परिचालन✦बिहार में शिक्षक की गलती पर हेडमास्टर भी भुगतेंगे सजा! ACS CK अनिल के आदेश से सरकारी स्कूलों में मचेगा हड़कंप✦बिहार के इन जिलों को मिलेगा बड़ा तोहफा... 3,300 करोड़ की लागत से बनेगा 89 KM लंबा फोरलेन, जानें कब से शुरू होगा निर्माण कार्य✦मोकामा में ASI पर रिश्वत लेने का आरोप, मुकदमा दर्ज करने के बाद पैसे मांगने पहुंचे युवक की पिटाई का दावा; SDPO ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट...✦सड़क पर हर पुलिसवाला नहीं रोक सकता आपकी गाड़ी, बिहार में सिर्फ इस रैंक के अधिकारी को है वाहन चेकिंग का अधिकार... जानें नियम✦विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट: क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत लगभग पूरी, इस दिन से फिर शुरू होगा वाहनों का परिचालन✦बिहार में शिक्षक की गलती पर हेडमास्टर भी भुगतेंगे सजा! ACS CK अनिल के आदेश से सरकारी स्कूलों में मचेगा हड़कंप✦बिहार के इन जिलों को मिलेगा बड़ा तोहफा... 3,300 करोड़ की लागत से बनेगा 89 KM लंबा फोरलेन, जानें कब से शुरू होगा निर्माण कार्य✦मोकामा में ASI पर रिश्वत लेने का आरोप, मुकदमा दर्ज करने के बाद पैसे मांगने पहुंचे युवक की पिटाई का दावा; SDPO ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट...✦सड़क पर हर पुलिसवाला नहीं रोक सकता आपकी गाड़ी, बिहार में सिर्फ इस रैंक के अधिकारी को है वाहन चेकिंग का अधिकार... जानें नियम

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या!. शव जलाने की कोशिश नाकाम

शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र में विवाहिता नीलकमल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या और शव जलाने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस और FSL टीम मामले की जांच कर रही है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SHEOHAR: बिहार के शिवहर में दहेज को लेकर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


पूरा मामला तरियानी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कोठिया गांव के वार्ड नंबर-4 का है। मृतका की पहचान नीलकमल कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी वर्ष 2024 में दशरथ राय के बेटे छोटन कुमार के साथ हुई थी। विवाहिता की मौत की खबर सामने आते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।


मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर उसकी हत्या की गई है। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव को जलाने की कोशिश की जा रही थी। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाली मृतका की फुआ ने सबसे पहले घटना को देखा। इसके बाद मामले की जानकारी सामने आई।


घटना की सूचना मिलने पर तरियानी थाना पुलिस के साथ जय प्रकाश कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक राजदेव प्रसाद, भरत कुमार सिंह और FSL की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मामले में मृतका के पति छोटन कुमार के भाइयों मोहन कुमार और सोहन कुमार का भी जिक्र सामने आया है। बताया गया है कि सोहन कुमार फिलहाल दिल्ली में रहता है। हालांकि, घटना में किसकी क्या भूमिका है, इसकी जांच की जा रही है।


फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विवाहिता की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, मायके पक्ष के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट

टैग्स