ब्रेकिंग
20 साल में बिहार किस क्षेत्र में नंबर वन बना? शीतकालीन सत्र से पहले तेजस्वी ने सरकार से मांगा हिसाब✦तिरहुत टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री का रास्ता साफ, सोमवार से शुरू होगी रजिस्ट्री; बस करना होगा ये जरूरी काम...✦शर्मनाक ! 80 लाख कैश...48 महंगी घड़ियां, रेड में मिली करोड़ो की संपत्ति, सरकार ने दो महीने बाद भी पटना ADM को नहीं किया सस्पेंड...आखिर क्या है मजबूरी ? ✦BJP MLC पवन सिंह ने पूरे परिवार और खानदान से तोड़ा रिश्ता, भावुक पोस्ट में बोले- अब बर्दाश्त की सीमा पार हो गई!✦ Bihar Mining : बिहार की धरती में छिपा है करोड़ों का खजाना! जमुई-बांका के 3 खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामी, जानिए कहां कितना है भंडार✦20 साल में बिहार किस क्षेत्र में नंबर वन बना? शीतकालीन सत्र से पहले तेजस्वी ने सरकार से मांगा हिसाब✦तिरहुत टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री का रास्ता साफ, सोमवार से शुरू होगी रजिस्ट्री; बस करना होगा ये जरूरी काम...✦शर्मनाक ! 80 लाख कैश...48 महंगी घड़ियां, रेड में मिली करोड़ो की संपत्ति, सरकार ने दो महीने बाद भी पटना ADM को नहीं किया सस्पेंड...आखिर क्या है मजबूरी ? ✦BJP MLC पवन सिंह ने पूरे परिवार और खानदान से तोड़ा रिश्ता, भावुक पोस्ट में बोले- अब बर्दाश्त की सीमा पार हो गई!✦ Bihar Mining : बिहार की धरती में छिपा है करोड़ों का खजाना! जमुई-बांका के 3 खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामी, जानिए कहां कितना है भंडार

शर्मनाक ! 80 लाख कैश...48 महंगी घड़ियां, रेड में मिली करोड़ो की संपत्ति, सरकार ने दो महीने बाद भी पटना ADM को नहीं किया सस्पेंड...आखिर क्या है मजबूरी ?

बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपी पटना ADM रवींद्र कुमार दिवाकर पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। निगरानी की रेड में करीब 80 लाख रुपये कैश मिला था। सब रजिस्ट्रार पत्नी कुमारी स्वीटी सस्पेंड हो चुकी हैं, लेकिन दो महीने बाद भी ADM पर सरकार की मेहरबानी क्यों?

Patna ADM News, Bihar Corruption News, Patna ADM Ravindra Kumar Diwakar, Kumari Sweety Suspended, Bihar Vigilance Raid, ADM Disproportionate Assets Case, Bihar Vigilance Bureau, Patna ADM Raid, Bihar
ADM के घऱ में मिला नोट (फाइल)
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: पटना के धनकुबेर एडीएम पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. निगरानी ब्यूरो ने एडीएम और इनकी सब रजिस्ट्रार पत्नी के ठिकानों पर 29 सितंबर 2026 को ही छापेमारी की थी. रेड में लगभग 80 लाख रू नकद मिले थे. सरकार ने सब रजिस्ट्रार पत्नी को सस्पेंड कर दिया, पर आज तक पटना के एडीएम(सप्लाई) को निलंबित नहीं किया गया है. करप्शन केस के आरोपी व रेड में मोटी रकम मिलने के बाद भी आरोपी अपर समाहर्ता के निलंबन नहीं होने से सरकार पर ही सवाल खड़े होने लगे हैं. आखिर क्या मजबूरी है...? दूसरे अधिकारी को तुरंत सस्पेंड किया जा रहा, पटना एडीएम पर इतनी कृपा क्यों बरसाई जा रही ? 


पटना के एडीएम दो महीने बाद भी नहीं हुए सस्पेंड 

बता दें, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में पटना एडीएम की सब रजिस्ट्रार पत्नी पर केस दर्ज होने के महीने भर बाद 30 अक्टूबर 2026 को सस्पेंड किया गया. दानापुर की अवर निबंधक रही कुमारी स्वीटी के निलंबन को लेकर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी किया था. कुमारी स्वीटी और इनके पति रविन्द्र कुमार दिवाकर पर लगभग एक करोड़ छह लाख 85 हजार 900 रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। रविन्द्र कुमार दिवाकर पटना में अपर समाहर्ता (आपूर्ति) के पद पर तैनात हैं। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


पटना के अपर समाहर्ता (एडीएम) आपूर्ति रवींद्र कुमार दिवाकर और दानापुर की सब-रजिस्ट्रार पत्नी कुमारी स्वीटी के चार ठिकानों पर 29 सितंबर 2026 को एक साथ छापेमारी की गई थी. इस दौरान करीब 80 लाख रुपये नकद, 250 ग्राम सोने-चांदी के गहने, 48 महंगी घड़ियां और पटना, फुलवारी शरीफ व बेगूसराय में फ्लैट, जमीन और मकान से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए गए थे. पटना स्थित आवास से मिले भारी कैश की गिनती के लिए टीम को कैश काउंटिंग मशीन तक मंगानी पड़ी.

करीब 1.06 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कांड संख्या 113/26 दर्ज किया है. प्रारंभिक जांच में रविंद्र कुमार दिवाकर की ज्ञात आय और संपत्ति के बीच करीब 1 करोड़ 6 लाख 85 हजार 900 रुपये की ऐसी संपत्ति का पता चलने की बात कही गई है, जिसे आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक माना गया. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद निगरानी ने न्यायालय से तलाशी वारंट हासिल किया. इसके बाद पटना और बेगूसराय में एक साथ कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया.रिपोर्टों के मुताबिक पटना के कश्यप ग्रीन सिटी स्थित फ्लैट से बड़ी मात्रा में नकदी मिली, जबकि बेगूसराय स्थित आवास से भी कैश बरामद होने की बात कही गई.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता