ब्रेकिंग
20 साल में बिहार किस क्षेत्र में नंबर वन बना? शीतकालीन सत्र से पहले तेजस्वी ने सरकार से मांगा हिसाब✦तिरहुत टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री का रास्ता साफ, सोमवार से शुरू होगी रजिस्ट्री; बस करना होगा ये जरूरी काम...✦शर्मनाक ! 80 लाख कैश...48 महंगी घड़ियां, रेड में मिली करोड़ो की संपत्ति, सरकार ने दो महीने बाद भी पटना ADM को नहीं किया सस्पेंड...आखिर क्या है मजबूरी ? ✦BJP MLC पवन सिंह ने पूरे परिवार और खानदान से तोड़ा रिश्ता, भावुक पोस्ट में बोले- अब बर्दाश्त की सीमा पार हो गई!✦ Bihar Mining : बिहार की धरती में छिपा है करोड़ों का खजाना! जमुई-बांका के 3 खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामी, जानिए कहां कितना है भंडार✦20 साल में बिहार किस क्षेत्र में नंबर वन बना? शीतकालीन सत्र से पहले तेजस्वी ने सरकार से मांगा हिसाब✦तिरहुत टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री का रास्ता साफ, सोमवार से शुरू होगी रजिस्ट्री; बस करना होगा ये जरूरी काम...✦शर्मनाक ! 80 लाख कैश...48 महंगी घड़ियां, रेड में मिली करोड़ो की संपत्ति, सरकार ने दो महीने बाद भी पटना ADM को नहीं किया सस्पेंड...आखिर क्या है मजबूरी ? ✦BJP MLC पवन सिंह ने पूरे परिवार और खानदान से तोड़ा रिश्ता, भावुक पोस्ट में बोले- अब बर्दाश्त की सीमा पार हो गई!✦ Bihar Mining : बिहार की धरती में छिपा है करोड़ों का खजाना! जमुई-बांका के 3 खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामी, जानिए कहां कितना है भंडार

20 साल में बिहार किस क्षेत्र में नंबर वन बना? शीतकालीन सत्र से पहले तेजस्वी ने सरकार से मांगा हिसाब

Bihar Politics: बिहार विधानसभा सत्र से पहले तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने 20 साल के शासन का हिसाब मांगते हुए सवाल किया कि बिहार किस क्षेत्र में देश का नंबर वन बना है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के आगामी सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने राज्य सरकार के 20 साल से अधिक के शासनकाल पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर बिहार किस क्षेत्र में देश का नंबर वन राज्य बना है? तेजस्वी ने गरीबी, बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार और अपराध जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा।



तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए सरकार को सत्ता में रहते हुए दो दशक से अधिक समय हो चुका है, लेकिन बिहार आज भी विकास के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पिछड़ा हुआ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार पढ़ाई, कमाई, दवाई और सिंचाई में पीछे है, जबकि गरीबी, पलायन, भुखमरी, भ्रष्टाचार और अपराध के मामलों में आगे है।



उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष से उसके कामकाज का हिसाब मांग रही है, लेकिन पहले उसे अपने पिछले एक साल के कामों का जवाब देना चाहिए। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है और अपराधियों का तांडव जारी है।



तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने के वादे को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय जनता से वादे किए गए, लेकिन अब वोट लेने के बाद लोगों को सब्सिडी वापस करने जैसी बातें सुनने को मिल रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव के दौरान किए गए वादों को लेकर सरकार की वास्तविक मंशा क्या है और जनता को इसका पूरा लाभ क्यों नहीं मिल रहा है?



महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी तेजस्वी यादव ने अपनी राय रखी। उन्होंने 33 प्रतिशत की जगह महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की। साथ ही कहा कि आरक्षण के भीतर अति पिछड़ा, पिछड़ा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए भी अलग से आरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए। तेजस्वी यादव ने स्पष्ट किया कि विपक्ष आगामी विधानसभा सत्र में सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा भी सदन में लगातार उठाया जाता रहेगा।



गौरतलब है कि बिहार विधानसभा का सत्र 30 नवंबर से शुरू होने वाला है। ऐसे में तेजस्वी यादव के तीखे तेवर और विपक्ष की रणनीति को देखते हुए सदन की कार्यवाही हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष विकास, बिजली, महिला आरक्षण, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता