ब्रेकिंग
बिहार के इन जिलों को मिलेगा बड़ा तोहफा... 3,300 करोड़ की लागत से बनेगा 89 KM लंबा फोरलेन, जानें कब से शुरू होगा निर्माण कार्य✦मोकामा में ASI पर रिश्वत लेने का आरोप, मुकदमा दर्ज करने के बाद पैसे मांगने पहुंचे युवक की पिटाई का दावा; SDPO ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट...✦सड़क पर हर पुलिसवाला नहीं रोक सकता आपकी गाड़ी, बिहार में सिर्फ इस रैंक के अधिकारी को है वाहन चेकिंग का अधिकार... जानें नियम✦परिसीमन बिल पर संसद में बड़ा सियासी खेल! जेडीयू ने जारी किया 3 लाइन का व्हिप, चार दिन तक लोकसभा में रहना होगा अनिवार्य✦नदी में डूबने से दो नाबालिग बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम✦बिहार के इन जिलों को मिलेगा बड़ा तोहफा... 3,300 करोड़ की लागत से बनेगा 89 KM लंबा फोरलेन, जानें कब से शुरू होगा निर्माण कार्य✦मोकामा में ASI पर रिश्वत लेने का आरोप, मुकदमा दर्ज करने के बाद पैसे मांगने पहुंचे युवक की पिटाई का दावा; SDPO ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट...✦सड़क पर हर पुलिसवाला नहीं रोक सकता आपकी गाड़ी, बिहार में सिर्फ इस रैंक के अधिकारी को है वाहन चेकिंग का अधिकार... जानें नियम✦परिसीमन बिल पर संसद में बड़ा सियासी खेल! जेडीयू ने जारी किया 3 लाइन का व्हिप, चार दिन तक लोकसभा में रहना होगा अनिवार्य✦नदी में डूबने से दो नाबालिग बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो को चोरों ने बनाया निशाना, चारों पहिए खोलकर हुए फरार

चोरों की करतूत ऐसी कि घर के बाहर खड़ी Scorpio-N के चारों टायर खोलकर अपने साथ ले गए। इस दौरान गाड़ी को ईंट-पत्थरों के सहारे खड़ा कर दिया। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस फुटेज को खंगालने में जुटी है।

दिल्ली न्यूज
चोरों का कारनामा देखिये
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बेखौफ चोरों ने चोरी का ऐसा तरीका अपनाया कि गाड़ी मालिक के होश उड़ गए। घर के बाहर खड़ी Scorpio-N के चोर चारों टायर खोलकर ले गए। इतना ही नहीं, गाड़ी जमीन पर न गिरे, इसके लिए चोरों ने उसके नीचे ईंट और पत्थर लगा दिए। 


सुबह जब मालिक घर से बाहर निकले तो गाड़ी अपनी जगह खड़ी थी, लेकिन उसके चारों पहिए गायब थे। इसके बाद जब घर में लगे CCTV कैमरे की फुटेज चेक की गई तो पूरी वारदात का खुलासा हो गया।


दरअसल, यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित सिग्मा-3 सेक्टर का है। यहां विकास राय अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने रोज की तरह शाम को अपनी Scorpio-N घर के बाहर खड़ी की थी। लेकिन रात के अंधेरे में चोरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बना लिया।


CCTV फुटेज रात करीब 2:30 बजे की है, जिसमें दिख रहा है कि कैसे कुछ लोग गाड़ी के पास पहुंचे और बड़ी सफाई से Scorpio-N के चारों टायर को खोल लिया। चारों टायर निकालने के बाद चोर गाड़ी के नीचे ईंट और पत्थर लगाने के बाद मौके से फरार हो गये।


सुबह जब विकास राय घर से बाहर निकले तो गाड़ी की हालत देखकर हैरान रह गए। SUV के चारों पहिए गायब थे और गाड़ी ईंट-पत्थरों के सहारे खड़ी थी। इसके बाद उन्होंने घर में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी, जिसमें चोरों की पूरी करतूत कैद मिली।


सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। आसपास लगे दूसरे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस ने टीम बनाई है।


वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि सेक्टर में जगह-जगह CCTV कैमरे लगे हैं और सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद चोर इतनी आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।