ब्रेकिंग
बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 8 की दो छात्राएं घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 8 की दो छात्राएं घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट

खरना के दिन सीतामढ़ी में युवक की चाकू मारकर हत्या, गुस्साएं लोगों ने गौशाला चौक को किया जाम

SITAMARHI: लोक आस्था का महापर्व छठ का भी अपराधियों में खौफ नहीं है। यही कारण है कि अपराधी छठ के मौके पर भी आपराधिक वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सीतामढ

खरना के दिन सीतामढ़ी में युवक की चाकू मारकर हत्या, गुस्साएं लोगों ने गौशाला चौक को किया जाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: लोक आस्था का महापर्व छठ का भी अपराधियों में खौफ नहीं है। यही कारण है कि अपराधी छठ के मौके पर भी आपराधिक वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है जहां खरना के दिन एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना खड़का माधुरी यादव कॉलेज के पास की है। जहां चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गयी है। घटना से आक्रोशित लोगों ने गौशाला चौक को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। लोगों के हंगामा प्रदर्शन से यातायात बुरी तरह से बाधित हो गया। 


रोड जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना पुरौना थाना क्षेत्र की है घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। वही इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता