VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली जिले से आ रही है, जहां एमएलसी चुनाव से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कंबल के गोदाम में छिपाकर रखे विदेशी शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
वैशाली में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एमएलसी चुनाव से पहले एसएसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर पुलिस ने कंबल गोदाम में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकबिहारी गांव में हुई इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करी के नेटवर्क को लेकर पुलिस की जांच तेज हो गई है।वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस की छापेमारी में शराब तस्करी का मामला सामने आया है।
एसएसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चकबिहारी गांव के कलटू चौक स्थित कंबल गोदाम में दबिश दी।गोदाम की तलाशी के दौरान पुलिस ने 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद की। कंबल गोदाम से इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने के बाद अब पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है।पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी,
इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी और इस पूरे कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं।एमएलसी चुनाव से पहले हुई इस कार्रवाई को शराब तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कार्रवाई माना जा रहा है। हालांकि, इस मामले में गिरफ्तारी और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट





